{"_id":"585b04e74f1c1b1864e3b32f","slug":"rs-5-92-lakh-crore-worth-of-banknotes-issued-by-rbi-post-demonetisation","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब तक 5.92 लाख करोड़ रुपये के नोट जारी कर चुका है आरबीआई ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अब तक 5.92 लाख करोड़ रुपये के नोट जारी कर चुका है आरबीआई
एजेंसी/ मुंबई
Updated Thu, 22 Dec 2016 04:11 AM IST
विज्ञापन
RBI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय रिजर्व बैंक नोटबंदी के बाद से अब तक 5.92 लाख करोड़ रुपये के नोट जारी कर चुका है। केंद्रीय बैंक ने कहा है कि उसने 10 नवंबर से 19 दिसंबर के दौरान 500 और 2000 के 220 करोड़ नए नोट जारी किया है।
विज्ञापन
हालांकि बैंक ने यह भी कहा है कि अब तक जारी की गई राशि बैंकों में जमा हुए पुराने नोटों के मूल्य से कम है। दस दिसंबर तक रिजर्व बैंक और करेंसी तिजोरियों में लौटाए गए 500 और 1000 के पुराने नोटों की कीमत 12.44 लाख करोड़ रुपये थी।
विज्ञापन
रिजर्व बैंक ने कहा है कि 8 नवंबर को 500 और 1000 के पुराने नोटों को बंद करने के ऐलान के बाद उसने बैंकों के जरिये अलग-अलग मूल्यों के नोट जारी करने के पर्याप्त व्यवस्था किए हैं। आरबीआई का कहना है कि 10 नवंबर से 19 नवंबर के बीच बैंकों ने काउंटर या एटीएम के जरिये 5,92,613 करोड़ रुपये के नोट जारी किए हैं।
विज्ञापन
आठ नवंबर को नोटबंदी की घोषणा के बाद 9 नवंबर को बैंक बंद थे। इसके अलावा 2.20 लाख एटीएम भी बंद थे।