फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rs 34 cr raised via crowdfunding to secure Kerala man's release from Saudi jail

Kerala: सऊदी अरब की जेल से व्यक्ति की रिहाई के लिए लोगों ने जुटाए 34 करोड़ रुपये, CM ने जनता का आभार जताया

Sat, 13 Apr 2024 05:05 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोझिकोड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोझिकोड Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 13 Apr 2024 05:05 AM IST
सार

Kerala: सउदी अरब में मृत्युदंड की सजा पाये केरल के एक व्यक्ति को बचाने के लिए राज्य के लोगों ने चंदा के माध्यम से 34 करोड़ रुपये जुटाए हैं। एकजुटता दिखाते हुए केरल में लोग कोझिकोड के निवासी अब्दुल रहीम को बचाने के लिए एक साथ आए हैं। 

विज्ञापन
Rs 34 cr raised via crowdfunding to secure Kerala man's release from Saudi jail
पिनरई विजयन - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

सऊदी अरब में मृत्युदंड की सजा पाये कोझिकोड के एक व्यक्ति अब्दुल रहीम को बचाने के लिए केरल के लोग एकसाथ आए हैं। लोगों ने चंदे के जरिए 34 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं। रहीम को सजा से बचने के लिए 18 अप्रैल से पहले ब्लड मनी के तौर पर करीब 34 करोड़ रुपये का भुगतान करना है। ब्लड मनी का आशय सजा से बचने के लिए पीड़ित के परिवार को धन का भुगतान करना होता है। 

विज्ञापन

रहीम 18 साल से जेल में बद है। उस पर साल 2006 में सऊदी में एक लड़के की हत्या का आरोप है। स्थानीय लोगों ने बताया कि रहीम को सऊदी अरब में 2006 में एक दिव्यांग लड़के की दुर्घटनावश मौत के बाद जेल में डाल दिया गया था। जिसकी वह देखभाल करता था। लड़के के परिजनों ने माफी देने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद 2018 में रहीम को मौत की सजा सुनाई गई थी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

एक्शन कमेटी के सदस्यों ने मीडिया को बताया कि उनकी याचिका को शीर्ष अदालत ने खारिज कर दिया था। लेकिन बाद में परिवार रहीम को ब्लड मनी देने शर्त पर माफ करने को सहमत हो गया। राज्य के लोगों की भावना की तारीफ करते हुए मुख्यमंत्री पिनरई विजयन ने कहा कि यह करुणा और सच्चाई की 'रियल केरल स्टोरी' है।
 

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि केरल को निशाना बनाने वाले नफरती अभियानों के बीच मलयाली लोगों की भावना उठ खड़ी हुई है। विजयन ने कहा कि सऊदी अरब में मौत की सजा का सामना कर रहे एक व्यक्ति अब्दुल रहीम की कहानी इसी प्रतिरोध का प्रतीक है। उसकी रिहाई के लिए 34 करोड़ करोड़ रुपये जुटाकर केरल के लोगों ने अपनी प्रतिबद्धता स्पष्ट की है।मुख्यमंत्री ने कहा, इस मानवीय काम के लिए हाथ बंटाने वाले सभी लोगों का आभार। एकजुट रहकर हम करुणा और सच्चाई की रियल केरल स्टोरी को साझा करना जारी रखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed