Video: करोड़ो की गाड़ी में अंदर रखे लाखों रुपये, जब पड़ी नजर तो हुआ कुछ ऐसा, सीसीटीवी वायरल
सीसीटीवी फुटेज में दो नकाबपोश लोग कार के पास दिखाई दे रहे हैं। एक बाइक पर है और दूसरा इधर-उधर देखता दिख रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बंगलूरू से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक खड़ी बीएमडब्ल्यू कार से लगभग 13 लाख रुपये की नकदी चोरी हो गई। हालांकि, चोरी की पूरी वारदात घटनास्थल पर लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फिलहाल कोई गिरफ्तार नहीं हुआ है। पुलिस जांच कर रही है।
सीसीटीवी फुटेज में दो नकाबपोश लोग कार के पास दिखाई दे रहे हैं। एक बाइक पर है और दूसरा इधर-उधर देखता दिख रहा है। एक व्यक्ति ने पहले कार की ड्राइवर साइड की खिड़की तोड़ी, फिर अंदर घुसकर नकदी ले ली। बाद में साथी के साथ बाइक से फरार हो गया।
#WATCH | Rs 13 lakhs stolen from a parked car in Bengaluru on 20th October; case registered, say police.
विज्ञापन विज्ञापन
(Video source: Bengaluru Police) pic.twitter.com/u8V4K5tGzI — ANI (@ANI) October 23, 2023
पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश जारी है।