{"_id":"5f9f46b13a9ecb435e22e66d","slug":"rs-1-crore-cash-seized-from-bjp-candidates-brother-in-law-in-dubbak-assembly-by-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"डुब्बक विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी के साले से नकद एक करोड़ रुपये जब्त","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
डुब्बक विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी के साले से नकद एक करोड़ रुपये जब्त
Mon, 02 Nov 2020 05:07 AM IST
Rajeev Rai
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: Rajeev Rai
Updated Mon, 02 Nov 2020 05:07 AM IST
विज्ञापन
भाजपा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेलंगाना में डुब्बक विधानसभा सीट के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी एम रघुनंदन राव के एक रिश्तेदार के पास से ‘बेहिसाब’ एक करोड़ रुपये नकद बरामद हुए। हैदराबाद के पुलिस कमिश्नर अंजनी कुमार ने बताया कि एक विश्वसनीय सूचना पर भाजपा उम्मीदवार के साले सुरभि श्रीनिवास राव समेत दो लोगों को बेगमपेट इलाके से गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई के वक्त ये लोग एक वाहन में पैसा लेकर जा रहे थे। इस रकम को मतदाताओं में बांटी जानी थी। डुब्बक विधानसभा सीट पर 3 नवंबर को चुनाव होना है।
विज्ञापन
कुमार ने बताया कि जांच में खुलासा हुआ कि डुब्बक विधानसभा सीट के मतदाताओं में पैसा बांटने के लिए इस रकम की व्यवस्था सुरभि श्रीनिवास राव ने की थी। राव ने यह भी दावा किया कि पूर्व सांसद और भाजपा नेता जी विवेक वेेंकट स्वामी द्वारा प्रमोट की जा रही एक निजी कंपनी के मैनेजर ने उन्हें यह रकम दी थी। पुलिस ने 26 अक्तूबर को सिद्दीपेट कस्बे में रघुनंदन राव के एक रिश्तेदार के घर से 18.67 लाख रुपये नकद बरामद किए थे। हालांकि कुछ भाजपा समर्थक 12.8 लाख रुपये छीनकर फरार हो गए थे। इससे पहले 5 अक्तूबर को भी एक भाजपा नेता के समर्थकों से बेहिसाब 40 लाख रुपये मिले थे।
विज्ञापन