फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   RPF officer Saves Woman From Falling Under Train In Bengal Watch video

पश्चिम बंगाल: चलती ट्रेन से कूद गई महिला, रेलवे के जवान ने ऐसे बचाई जान, देखें VIDEO

Fri, 03 Dec 2021 09:37 AM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुरुलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुरुलिया Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 03 Dec 2021 09:37 AM IST
सार

चलती ट्रेन (संतरागाछी-आनंद विहार एक्सप्रेस) से कूदने के बाद महिला अपना संतुलन खो चुकी थीं। वह लगभग प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच की खाई के करीब आ गई थी। इसके बाद रेलवे अधिकारी ने दौड़कर उसकी जान बचाई।

विज्ञापन
RPF officer Saves Woman From Falling Under Train In Bengal Watch video
रेलवे अधिकारी ने बचाई महिला की जान - फोटो : social media

विस्तार

पश्चिम बंगाल के पुरुलिया स्टेशन पर तैनात रेलवे पुलिस बल (आरपीएफ) के एक अधिकारी ने एक महिला की जान बचाई। दरअसल, चलती ट्रेन (संतरागाछी-आनंद विहार एक्सप्रेस) से कूदने के बाद महिला अपना संतुलन खो चुकी थी। ट्रेन से कूदने के बाद वह लगभग प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच आ गई थी। इसके बाद रेलवे अधिकारी ने दौड़कर उसकी जान बचाई।

विज्ञापन


इस घटना का वीडियो रेलवे ने ट्वीट किया है। वीडियो में दिख रहा है कि संतरागाछी-आनंद विहार एक्सप्रेस ट्रेन से दो महिलाएं कूदती नजर आ रही हैं। उनमें से एक प्लेटफॉर्म पर उतर जाती हैं, जबकि दूसरा अपना संतुलन खोकर ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच की खाई के करीब पहुंच जाती हैं। 
विज्ञापन


इसके बाद आरपीएफ के सब-इंस्पेक्टर बबलू कुमार दौड़ते हैं और उसे समय रहते ही प्लेटफॉर्म पर खींच लेते हैं। उनके साथ कई अन्य लोग भी महिला को बचाने के लिए दौड़ लगाते हैं।  इस वीडियो में एक यात्री को चलती ट्रेन मेंचढ़ते हुए भी देखा जा सकता है। मालूम हो कि चलती ट्रेनों में चढ़ने और उतरने के खिलाफ अधिकारियों की बार-बार चेतावनी और मिन्नतों के बावजूद यात्री अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed