फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Romantic video of IAS husband Athar Aamir Khan wife Mehreen goes viral

Viral Video: IAS अतहर की पत्नी महरीन ने शेयर किया रोमांटिक वीडियो, लिखा- जब आप सही व्यक्ति से मिलते हैं.......

Tue, 01 Nov 2022 02:00 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Tue, 01 Nov 2022 02:00 PM IST
सार

महरीन काजी ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि - जब आप सही व्यक्ति से मिलते हैं और ये गीत आपको समझ में आते हैं।

विज्ञापन
Romantic video of IAS husband Athar Aamir Khan wife Mehreen goes viral
आईएएस अतहर और उनकी पत्नी महरीन - फोटो : वीडियो स्क्रीनग्रैब

विस्तार

चर्चित आईएएस अधिकारी अतहर आमिर खान और उनकी पत्नी महरीन काजी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। अक्सर उनके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। अब अतहर से जुड़ा एक रोमांटिक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसको उनकी पत्नी महरीन काजी ने अपने इंस्टाग्रम पर शेयर किया है।

विज्ञापन


वीडियो में अतहर और उनकी पत्नी महरीन काजी एक खुले मैदान में साथ खड़े हैं और इस दौरान अतहर ने काले रंग की ड्रेस पहनी है तो महरीन काजी सफेद रंग के लहंगे में नजर आ रही हैं। वीडियो में 'दिल ये मेरा तेरे दिल से जा मिला है...' गाना बज रहा है। जिसपर अब तक तीस हजार से ज्यादा लाइक्स और सैकड़ों लोगों ने कमेंट किए हैं।
विज्ञापन


महरीन काजी ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि - जब आप सही व्यक्ति से मिलते हैं तो ये गीत आपको समझ में आने लगते हैं। इससे पहले अतहर आमिर खान और उनकी पत्नी महरीन काजी के शादी की फोटो भी खूब वायरल हुई थीं और इनके फोटो और वीडियो लोगों ने सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Dr. Mehreen Qazi (@dr_mehreen)



महरीन काजी पेशे से एक डॉक्टर हैं और नई दिल्ली के राजीव गांधी कैंसर संस्थान और अनुसंधान केंद्र में कार्यरत हैं। वह चिकित्सा क्षेत्र के साथ फैशन इंडस्ट्री में भी एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके तीन से ज्यादा लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं जबकि अतहर आमिर के सात लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

अतहर ने 2018 में टीना डाबी से शादी की थी। कुछ महीने पहले टीना डाबी ने भी दूसरी शादी कर ली है। इसके दो साल बाद 2020 में दोनों ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया था। कश्मीर के अनंतनाग जिले के मट्टन के देवीपोरा निवासी अतहर आमिर उल शफी खान ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा 2015 में दूसरा रैंक हासिल किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed