{"_id":"6635ca5a0656c57d640ff4ce","slug":"rohith-vemula-death-case-telangana-police-closure-report-bjp-hit-out-at-rahul-gandhi-2024-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohith Vemula Death Case: पुलिस की क्लोजर रिपोर्ट के बाद BJP ने राहुल को घेरा, झूठी कहानी गढ़ने का लगाया आरोप","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Rohith Vemula Death Case: पुलिस की क्लोजर रिपोर्ट के बाद BJP ने राहुल को घेरा, झूठी कहानी गढ़ने का लगाया आरोप
Sat, 04 May 2024 11:55 AM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता महतो
Updated Sat, 04 May 2024 11:55 AM IST
सार
अमित मालवीय ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि राहुल गांधी गंदी राजनीति के लिए रोहित वेमुला मौत मामले का राजनीतिकरण कर रहे हैं। उन्होंने आगे बताया कि अब कांग्रेस सरकार के अंतर्गत तेलंगाना पुलिस ने क्लोजर रिपोर्ट दायर की है।
विज्ञापन
अमित मालवीय, राहुल गांधी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रोहित वेमुला मौत मामले में तेलंगाना पुलिस द्वारा दायर क्लोजर रिपोर्ट में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और तीन अन्य को दोषमुक्त कर दिया गया है। भाजपा नेता अमित मालवीय ने शनिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर इस मामले को लेकर राजनीति करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता ने राजनीतिक लाभ के लिए इस मामले को उठाया था। भाजपा नेता ने सवाल किया कि क्या वायनाड के सांसद हैदराबाद यूनिवर्सिटी के छात्र की मौत मामले में क्लोजर रिपोर्ट के बाद दलितों से माफी मांगेंगे? भाजपा ने कांग्रेस पर इस मामले को लेकर झूठी खबर गढ़ने का भी आरोप लगाया है।
अमित मालवीय का राहुल गांधी पर निशाना
भाजपा के आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर राहुल गांधी का एक वीडियो साझा किया। इस वीडियो में राहुल को लगातार लोकसभा में रोहित वेमुला मौत मामले का जिक्र करते हुए देखा गया। वीडियो में राहुल गांधी इस मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुप्पी पर भी सवाल उठा रहे हैं।
अमित मालवीय ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, "राहुल गांधी सदन में गंदी राजनीति के लिए रोहित वेमुला मौत मामले का राजनीतिकरण कर रहे हैं। अब कांग्रेस सरकार के अंतर्गत तेलंगाना पुलिस ने क्लोजर रिपोर्ट दायर की है। इस रिपोर्ट के अनुसार, रोहित वेमुला एससी समुदाय से नहीं थे और उन्होंने आत्महत्या की थी। क्या राहुल गांधी अब दलितों से माफी मागेंगे?" उन्होंने आगे कहा, "कांग्रेस और अन्य धर्मनिरपेक्ष पार्टियां अपनी राजनीति के लिए दलितों का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन वह उन्हें न्याय दिलाने में हमेशा चूक जाते हैं।"
विज्ञापन
कांग्रेस पर रोहित वेमुला को लेकर झूठी खबर गढ़ने का आरोप
इस मामले पर भाजपा के प्रवक्ता अजय आलोक ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने वेमुला की मौत को लेकर झूठी खबर गढ़ी। शनिवार को मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, "मुद्दा यह नहीं कि वह (रोहित वेमुला) दलित है या नहीं। सवाल उनपर उठना चाहिए जिन्होंने संसद ही नहीं चलने दी। उन लोगों ने दावा किया कि भाजपा दलित विरोधी है। उन्होंने इस मामले का राजनीतिकरण किया और झूठी कहानी गढ़ी।"
तेलंगाना के पुलिस महानिदेशक ने बताया कि उन्होंने 2016 में शोध छात्र की मौत मामले में आगे की जांच करने का फैसला किया है। तेलंगाना पुलिस के इस मामले में क्लोजर रिपोर्ट दायर करने के बाद यह फैसला लिया गया था। बता दें कि 17 जनवरी 2016 में हैदराबाद यूनिवर्सिटी के शोध छात्र रोहित वेमुला का शव पंखे से लटका मिला था।