फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rohingya crisis: border Security tightened in tripura

त्रिपुरा में रोहिंग्या शरणार्थियों की गिरफ्तारी, सीमा पर अलर्ट

Sun, 17 Sep 2017 03:44 AM IST
रीता तिवारी/ अगरतला
रीता तिवारी/ अगरतला Updated Sun, 17 Sep 2017 03:44 AM IST
विज्ञापन
Rohingya crisis: border Security tightened in tripura
म्यांमार से बांग्लादेश होकर त्रिपुरा पहुंचने वाले चार रोहिंग्या शरणार्थियों की गिरफ्तारी के बाद राज्य में बांग्लादेश  से लगी सीमा पर अलर्ट जारी करते हुए सुरक्षा बढ़ा दी गई है। 
विज्ञापन


दूसरी ओर, त्रिपुरा और मेघालय की राजधानी शिलांग में अल्पसंख्यक संगठनों ने रोहिंग्या मुसलमानों पर होने वाले अत्याचारों के  विरोध में जुलूस निकाला गया और देश में रहने वाले 40 हजार शरणार्थियों को वापस म्यांमार नहीं भेजने की केंद्र से मांग की गई।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों ने बताया कि उक्त रोहिंग्या परिवार म्यांमार से बांग्लादेश गया था और वहां से सीमा पार कर पश्चिमी त्रिपुरा के खोवाई इलाके में आया था। वह एक कार से अगरतला आ रहे थे, लेकिन रास्ते में पुलिस की एक कार से टक्कर के बाद उनसे पूछताछ में उनके रोहिंग्या होने का खुलासा हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अब सुरक्षा एजेंसियों को अंदेशा है कि राज्य में पहले भी कई ऐसे शरणार्थी आ चुके हैं। चारों लोगों को गिरफ्तार करने के बाद अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि सीमा सुरक्षा बल के जवानों को बांग्लादेश से लगी सीमा पर सतर्कता बरतने को कहा गया है। इसके अलावा असम राइफल्स के जवानों से भी सीमावर्ती इलाकों में गश्त तेज करने को कहा गया है। 


मिजोरम से लगी राज्य की सीमा पर भी चौकसी बढ़ा दी गई है।  इस बीच, असम राइफल्स ने भी अपने स्तर पर हालात की समीक्षा करने के बाद भारत-म्यांमार सीमा पर चौकसी बढ़ा दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed