फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   rocket launcher found in jawahar bagh

रामवृक्ष के ठिकाने से मिला अमेरिका में बना हुआ रॉकेट लॉन्चर

Wed, 08 Jun 2016 10:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मथुरा
ब्यूरो/अमर उजाला, मथुरा Updated Wed, 08 Jun 2016 10:38 AM IST
विज्ञापन
rocket launcher found in jawahar bagh
जवाहर बाग से मिला रॉकेट लॉन्चर - फोटो : अमर उजाला

जवाहर बाग में सफाई के दौरान एक राकेट लांचर मिला है। एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि इस पर राकेट लांचर मेड इन यूएसए लिखा हुआ है, लेकिन यह राकेट लांचर नहीं है। इसका इस्तेमाल बारूद और छर्रे मिलाकर छोड़ने के लिए किया गया होगा।

विज्ञापन


क्राइम ब्रांच इकट्ठा करेगी जवाहर बाग हिंसा के साक्ष्य

नवागंतुक पुलिस कप्तान ने क्राइम ब्रांच को भी जवाहर बाग हिंसा की जांच में लगाया है। नए एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि जांच टीम में डिप्टी एसपी, इंस्पेक्टर और दरोगा को शामिल किया गया है।
विज्ञापन


सभी वह अधिकारी लगाए गए हैं जो विवेचना के एक्सपर्ट माने जाते हैं। एसएसपी ने बताया कि एसपी सिटी को छोड़कर भागने की बात जो सामने आ रही है उसकी भी जांच कराई जा रही है। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों से पूछता था, तुम्हें किसने दिया अधिकार

rocket launcher found in jawahar bagh
रामवृक्ष धमकाता भी था अधिकारियों को - फोटो : अमर उजाला

स्वाधीन भारत विधिक सत्याग्रह के नाम पर जवाहर बाग कब्जा जमाने वाला रामवृक्ष यादव देश को लोकतांत्रिक नहीं मानता था। वह लोगों को बरगलाता कि ये आजादी नहीं है। ब्रिटिश हूकूमत ने भारत को छोड़ने का फैसला नेता सुभाष चंद्र बोस के दबाव में लिया था। नेताजी ने 1947 से पहले ही भारत को स्वतंत्र घोषित कर दिया था।

उनकी इस घोषणा का दुनिया के अनेक देशों ने समर्थन दिया था। इसमें  जर्मनी, इटली और जापान सहित अनेक देश शामिल थे। नेता जी सुभाष चंद्र बोस द्वारा बनाया गया कानून ही इस देश का संविधान है।

उसी की मुद्रा होनी चाहिए। राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और सुप्रीमकोर्ट को कोई कुछ नहीं है। नेता जी ही देश के प्रथम नागरिक हैं। उन्हें गायब कर दिया गया है, अब उन्हें सामने लाना होगा। अधिकारी कार्रवाई को पहुंचते तो उनसे उनकी नागरिकता पूछता था। ये अधिकार तुम्हें किसने दिए हैं।

मथुरा में रामवृक्ष के छह से अधिक मददगार

rocket launcher found in jawahar bagh
मदद करने वालों की भी नहीं थी कमी - फोटो : amar ujala

जवाहर बाग के कब्जाधारियों के नेतृत्वकर्ता रामवृक्ष यादव के मददगार जनपद से बाहर के ही नहीं अंदर भी थे। उसके लिए कानूनी मदद, रसद तक का इंतजाम करते थे। आपरेशन जवाहर बाग से पहले जिला प्रशासन की घेराबंदी के बावजूद 400 लीटर से ज्यादा डीजल बाग के अंदर भेजा गया था। ऐसे छह से अधिक लोगों की जांच कराई जा रही है।

रामवृक्ष की आर्थिक ताकत के स्रोत की जानकारी जिला प्रशासन ने करीब डेढ़ वर्ष पहले ही कर ली थी। इसमें कन्नौज, बदायूं, झांसी सहित प्रदेश से बाहर के कई लोगों के नामों के साथ मथुरा के लोग भी थे। मथुरा शहर और अड़ीग सहित कुछ गांवों के लोगों का जवाहर बाग आना जाना शुरू हो गया था। यहां बैठकें होती थीं।

बताया जा रहा है कि रामवृक्ष को कानूनी सलाह मथुरा के लोगों से ही मिलने लगी। इस सलाह पर ही उसने न्याय पालिका का रुख किया। उसे स्थानीय स्तर पर रसद की भी आपूर्ति भी होती थी। इस पर डीएम ने हैरानी और नाराजगी जताई थी। इन स्थितियों में प्रशासन ने रामवृक्ष के स्थानीय मददगारों को चिह्नित कराया था। अब पुलिस जांच के दौरान इन लोगों पर शिकंजा कसना तय माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed