नतीजों से पहले रॉबर्ट वाड्रा ने दी राहुल को शुभकामनाएं, कहा-हर कीमत पर साथ हूं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Priyanka Gandhi के पति और राहुल गांधी के जीजा रॉबर्ट वाड्रा ने नतीजे आने से पहले शुभकामानाएं दी हैं। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर ट्वीट करते हुए लिखा कि, वो परिणामों की परवाह किए बिना उनके साथ रहेंगे, नतीजे कुछ भी हों वो उनका साथ नहीं छोड़ेंगे। इसके अलावा उन्होंने पत्नी प्रियका गांधी को बेहतर परिणामों की शुभकामना दी है। रॉबर्ट ने इस ट्वीट के साथ तीन तस्वीरें भी शेयर की हैं जिसमें उन्होंने प्रियंका गांधी और राहुल गांधी के साथ तस्वीर भी है।
रॉबर्ट वाड्रा ने अपने ट्वीट में लिखा, आर (राहुल) सब बढ़िया हो, चाहे कुछ भी हो जाए, हर कदम पर तुम्हारे साथ हूं... शुभकामनाएं! प्रियंका, सब बढ़िया-बढ़िया हो। इसके आगे वाड्रा ने अपने पोस्ट में मुस्कुराती हुई स्माइली और थम्स अप लगाया।
R all the best. With you all the way, no matter what... good luck !
— Robert Vadra (@irobertvadra) May 23, 2019
P, best best. 😊👍 pic.twitter.com/BMum6RAQkj
उन्होंने एक और फोटो अपनी पोस्ट के साथ शेयर की, जिसमें उन्होंने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दी हैं। इस तस्वीर पर लिखा है, "इस चुनौतीपूर्ण दिन राहुल, कांग्रेस के नेताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं को मेरी दिली शुभकामनाएं।"