फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Robert Vadra expressed his intention to contest the election, said - the government understood the punching bag

रॉबर्ट वाड्रा ने जताई चुनाव लड़ने की मंशा, बोले- पंचिंग बैग समझ रही सरकार

Thu, 07 Jan 2021 08:58 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Thu, 07 Jan 2021 08:58 PM IST
विज्ञापन
Robert Vadra expressed his intention to contest the election, said - the government understood the punching bag
रॉबर्ट वाड्रा-प्रियंका गांधी वाड्रा (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
गांधी परिवार के दामाद व कांग्रेस कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा ने अब देश की सियासत में कदम रखने व चुनाव लड़ने के संकेत दिए हैं। उनका कहना है कि सरकार ने उन्हें पंचिंग बैग समझ लिया है। जब भी वह संकट में होती है तो उन्हें निशाना बनाया जाता है। 
विज्ञापन



बता दें, बेनामी संपत्ति मामले में वाड्रा देश की कर एजेंसियों के निशाने पर हैं। उनसे आयकर व अन्य जांच एजेंसियां पूछताछ करती रहती हैं। अब तक वाड्रा गांधी परिवार में पर्दे के पीछे से सक्रिय रहते है, भले प्रियंका के चुनाव प्रचार का मामला हो या राहुल गांधी का। वह अमेठी व रायबरेली में राहुल व सोनिया गांधी के चुनाव में भी सक्रिय रहे थे। 
विज्ञापन


गांधी परिवार की तारीफ, बोले-पीढ़ियों से कर रहा देश सेवा
एक समाचार एजेंसी को दिए साक्षात्कार में अपनी सियासी पृष्ठभूमि का जिक्र करते हुए वाड्रा ने कहा कि वह ऐसे परिवार से हैं, जिसने कई पीढ़ियों से देशसेवा की है। इस परिवार के लोगों ने देश के लिए जान दी है। यही ताकत है, जिसके दम पर वह संसद तक पहुंचना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार की सहमति के बाद लेंगे फैसला
रीयल एस्टेट कारोबार से जुड़े होने से हमेशा चर्चा में रहे वाड्रा ने स्पष्ट किया कि वह परिवार में सहमति बनने के बाद ही चुनावी राजनीति करेंगे। ऐसे क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे, जहां से जीत की संभावना हो। बेनामी संपत्ति को लेकर सरकारी एजेंसियों के निशाने पर चल रहे गांधी परिवार के दामाद ने यह भी कहा कि उनके पास कोई बेनामी संपत्ति नहीं है। इन बातों का कोई आधार नहीं है। असल मुद्दों से भटकाने के लिए ये मामले उठाए जाते हैं और सरकार जब भी परेशानी में  होती है तो उन्हें निशाना बनाया जाता है। 


वाड्रा ने कहा कि राहुल गांधी के पास कांग्रेस का नेतृत्व करने की क्षमता है। अगर पार्टी को लगता है कि उनमें संभावना है तो वह उन्हें अध्यक्ष चुन लेगी। वाड्रा ने कहा कि प्रियंका अपना काम ईमानदारी से कर रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed