फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Robert Vadra criticises Kangana Ranaut, says she has no place in Parliament

Politics: 'कंगना रनौत सांसद बने रहने के काबिल नहीं', रॉबर्ट वाड्रा ने कहा- वह सिर्फ अपने बारे में सोचती हैं

Sat, 31 Aug 2024 02:12 AM IST
विशांत श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विशांत श्रीवास्तव Updated Sat, 31 Aug 2024 02:12 AM IST
सार

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा के पति रॉबर्ट वाड्रा ने भाजपा सांसद कंगना रनौत पर निशाना साधा है। किसानों को लेकर की गई कंगना की टिप्पणी पर वाड्रा ने कहा कि वह सांसद बने रहने के लायक नहीं हैं। 
 

विज्ञापन
Robert Vadra criticises Kangana Ranaut, says she has no place in Parliament
Robert Vadra - फोटो : एएनआई

विस्तार

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा के पति रॉबर्ट वाद्रा ने किसानों के विरोध प्रदर्शन को लेकर टिप्पणी के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद कंगना रनौत की शुक्रवार को आलोचना की और कहा कि वह संसद सदस्य बने रहने के काबिल नहीं हैं।
विज्ञापन


रॉबर्ट वाद्रा ने यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘वह (रनौत) एक महिला हैं। मैं उनका सम्मान करता हूं। लेकिन मुझे लगता है कि वह संसद में रहने के लायक नहीं हैं। वह शिक्षित नहीं हैं। मुझे लगता है कि वह लोगों के बारे में नहीं सोचतीं। वह सिर्फ अपने बारे में सोचती हैं। उन्हें महिलाओं के बारे में सोचना चाहिए। मेरी अपील है कि पूरा देश एक साथ आए और महिला सुरक्षा के मुद्दे पर आगे बढ़े।’’
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण मुद्दा है और सभी राजनीतिक दलों को इसके समाधान के लिए एक साथ आना चाहिए।

हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से सांसद रनौत ने सोमवार को अपने साक्षात्कार की एक क्लिप ‘एक्स’ पर पोस्ट की थी, जिसमें उन्होंने कहा था कि अब निरस्त किये जा चुके तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के प्रदर्शन के दौरान भारत में ‘‘बांग्लादेश जैसी स्थिति’’ पैदा हो सकती थी, लेकिन देश के मजबूत नेतृत्व के कारण ऐसा नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद रनौत ने आरोप लगाया था कि किसान आंदोलन के दौरान ‘‘लाशें लटक रही थीं और बलात्कार हो रहे थे’’। रनौत ने आंदोलन को साजिश बताते हुए चीन और संयुक्त राज्य अमेरिका की संलिप्तता का भी आरोप लगाया, जिसकी विपक्षी दलों ने आलोचना की।


मुझे एक्टर होने से नफरत है: कंगना रनौत
बॉलीवुड अभिनेत्री और हिमाचल के मंडी से भाजपा सांसद कंगना रणौत अपने बेबाक बयानों के चलते हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। इन दिनों वह अपनी आगामी फिल्म 'इमरजेंसी' को लेकर चर्चा में हैं। इसमें वह पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका में दिखाई देंगी। कंगना करीब 18 वर्षों से बॉलीवुड में सक्रिय हैं। हाल ही में उन्होंने कहा कि उन्हें एक्टर होने से नफरत है। मगर निर्देशक बनना पसंद है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed