फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Road Ministry launches dashboard of list of dhabas, truck repair shops on its website

सड़क मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर शुरू किया ढाबों, ट्रक की मरम्मत की दुकानों की सूची का डैशबोर्ड

Mon, 20 Apr 2020 10:57 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Mon, 20 Apr 2020 10:57 PM IST
सार

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर एनएचएआई, राज्यों, तेल विपणन कंपनियों जैसे संगठनों द्वारा देश भर में उपलब्ध ढाबों और ट्रक की मरम्मत से संबंधित दुकानों की सूची और विवरण प्रदान करने वाला डैशबोर्ड लिंक शुरू किया है।

विज्ञापन
Road Ministry launches dashboard of list of dhabas, truck repair shops on its website
सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मंत्रालय की ने इसके लिए विज्ञप्ति जारी की है। इस डैशबोर्ड पर इस लिंक पर क्लिक करके जा सकते हैं। इसका उद्देश्य कोविड-19 महामारी पर काबू पाने के लिए घोषित लॉकडाउन के मौजूदा चुनौतीपूर्ण समय में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति के लिए ट्रक/कार्गो चालकों और क्लीनर्स को देश के विभिन्न स्थानों पर आवागमन के दौरान सहायता उपलब्ध कराना है।

विज्ञापन


मंत्रालय ने कहा है कि राष्ट्रीय राजमार्गों के ढाबों और मरम्मत की दुकानों के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए एनएचएआई के केंद्रीकृत कॉल नंबर 1033 को भी कॉल का जवाब देने और चालकों /क्लीनर्स की मदद करने में सक्षम बनाया गया है।
विज्ञापन


विज्ञप्ति के अनुसार सूचना प्रदान करने के लिए विभिन्न हितधारकों विशेषकर राज्यों/ संघशासित प्रदेशों, तेल विपणन कंपनियों (ओएमएस) आदि के साथ नियमित सम्पर्क बनाया जा रहा है इसी सूचना को बाद में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की वेबसाइट पर अपडेट किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि ये ढाबे और मरम्मत की दुकानें, चालक, क्लीनर या वस्तुओं की आवाजाही की श्रृंखला में शामिल व्यक्ति सामाजिक दूरी, मास्क का उपयोग, स्वच्छता, आदि सभी आवश्यक सावधानियों और स्वास्थ्य देखभाल संबंधी प्रोटोकॉल का पालन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed