{"_id":"6125f7538ebc3e7a02576650","slug":"rjd-supremo-lalu-prasad-yadav-visits-aiims-delhi-for-routine-checkup-and-gave-statement-on-caste-based-censuson","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद रूटीन चेकअप के लिए पहुंचे एम्स, जातिगत जनगणना पर भी दिया बड़ा बयान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
दिल्ली: आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद रूटीन चेकअप के लिए पहुंचे एम्स, जातिगत जनगणना पर भी दिया बड़ा बयान
Wed, 25 Aug 2021 01:25 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Wed, 25 Aug 2021 01:25 PM IST
सार
राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव बुधवार को रूटीन चेकअप के लिए दिल्ली के एम्स पहुंचे।
विज्ञापन
लालू प्रसाद यादव
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव बुधवार को रूटीन चेकअप के लिए दिल्ली के एम्स पहुंचे। वहीं लालू के एम्स अचानक पहुंचने से समर्थकों की चिंता बढ़ गई थी लेकिन जब यह जानकारी मिली की वे रूटीन चेकअप के लिए यहां आएं हैं तो सभी ने राहत की सांस ली। इससे पहले उन्होंने जातिगत जनगणना को लेकर भी बड़ा बयान दिया।
विज्ञापन
लालू ने कहा कि जब मैं सांसद था, तो मैंने अन्य लोगों के साथ मिलकर जाति आधारित जनगणना के लिए लोकसभा में लड़ाई लड़ी थी। अरुण जेटली ने पहले लिखित आश्वासन दिया था और हम इसे लेकर बहुत आशान्वित थे। यह जनसंख्या और आर्थिक स्थिति को समझने के लिए किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
दिल्ली एम्स में डॉक्टरों की देखरेख में चल रहा लालू प्रसाद का इलाज
बता दें लालू प्रसाद इस समय कई बीमारियों से जूझ रहे हैं और उनका इलाज दिल्ली एम्स में डॉक्टरों की देखरेख में चल रहा है। हालांकि उन्होंने पिछले दिनों बताया था कि उनका स्वास्थ्य तेजी से ठीक हो रहा है। लेकिन कोरोना की वजह से वे पटना नहीं आ सके हैं। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा था कि वे जल्द स्वस्थ होकर पटना आएंगे। दिल्ली में राजद सुप्रीमो के साथ ही उनकी पत्नी व पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी हैं।
विज्ञापन