फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rjd supremo lalu prasad yadav in delhi for medical treatment at AIIMS

लालू यादव को इलाज के लिए दिल्ली लाया गया, एम्स के डॉक्टर करेंगे बीमारी दूर

Wed, 28 Mar 2018 07:23 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 28 Mar 2018 07:23 PM IST
विज्ञापन
Rjd supremo lalu prasad yadav in delhi for medical treatment at AIIMS

चारा घोटाले में सजा काट रहे राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को बुधवार को इलाज के लिए दिल्ली स्थित ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज लाया गया।

विज्ञापन


बीते कई दिनों से रांची के  राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (रिम्स) अस्पताल में इलाज करा रहे लालू की तबीयत ठीक न होने की वजह से उन्हें मेडिकल बोर्ड ने दिल्ली रेफर करने की सिफारिश की थी।
विज्ञापन

 


मालूम हो कि चारा घोटाले के एक मामले में बीते दिनों 14 साल के कारावास और 60 लाख रुपये के जुर्माना की सजा सुनाई गई। यह मामला झारखंड की दुमका ट्रेजरी से साढ़े तीन करोड़ रुपये की अवैध निकासी से संबंधित है। उन्हें इस मामले में 19 मार्च को दोषी ठहराया गया था।

सीबीआई की विशेष अदालत के जज शिवपाल सिंह ने लालू को भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत सात साल और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत सात साल की सजा का एलान किया। दोनों सजाएं एक के बाद एक चलेंगी। इस तरह उन्हें कुल 14 साल की सजा भुगतनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed