फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   RJD leader Manoj Jha targeted the central government in Rajya Sabha Pahalgam attack

Rajya Sabha: 'पहलगाम हमला देश का साझा दुख, सुरक्षा सिर्फ नारा नहीं, जिम्मेदारी', केंद्र सरकार पर बरसे मनोज झा

Wed, 30 Jul 2025 04:43 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शुभम कुमार Updated Wed, 30 Jul 2025 04:43 PM IST
सार

राज्यसभा में बुधवार को पहलगाम आतंकी हमले और 'ऑपरेशन सिंदूर' को लेकर जोरदार बहस हुई। राजद के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि 26 लोगों की मौत पूरे देश का साझा दुख है। उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा को सिर्फ नारा नहीं, बल्कि सरकार की जिम्मेदारी बताया। 

विज्ञापन
RJD leader Manoj Jha targeted the central government in Rajya Sabha Pahalgam attack
राज्यसभा में राजद नेता मनोज झा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्यसभा में बुधवार को पहलगाम आतंकी हमला और इसके जवाब में भारत की तरफ से चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर को लेकर जबरदस्त बहस हुई। इस दौरान कई नेताओं ने इस मुद्दे पर अपने विचार रखे। इसी दौरान राजद के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद मनोज कुमार झा ने भी पहलगाम आतंकी हमले में सुरक्षाचूक का हवाला देते हुए केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 22 अप्रैल को हुए इस आतंकी हमले में 26 निर्दोष लोगों की जान गई और यह सिर्फ एक राज्य या परिवार का दर्द नहीं, बल्कि पूरे देश का साझा दुख है।

विज्ञापन


झा ने कहा कि ये उन 26 परिवारों का दुख सिर्फ उनका नहीं, हम सबका है। राष्ट्रीय सुरक्षा सिर्फ एक नारा नहीं, बल्कि सरकार की नैतिक जिम्मेदारी भी है। उन्होंने यह भी कहा कि दुख की घड़ी में देश एकजुट हो जाता है, लेकिन इस एकता का इस्तेमाल सरकार की आलोचना से बचने के लिए नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Jaishankar: 'मैं उनको कहना चाहता हूं, वो कान खोलकर सुन लें..', ट्रंप के दावों पर जयशंकर ने दिया जवाब
विज्ञापन
विज्ञापन


'नेहरू बार-बार क्यों याद आते हैं?'
मनोज झा ने अपने भाषण में पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का भी जिक्र किया और कहा कि अगर नेहरू आज भी आपको परेशान कर रहे हैं, तो जरूर उस व्यक्ति में कुछ खास बात रही होगी। राजद नेता ने कहा कि पंडित नेहरू ने ही जम्मू-कश्मीर की पूरी राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग भी उठाई। झा ने कहा कि कश्मीर को सिर्फ एक जमीन के टुकड़े की तरह मत देखिए, वहां लोग रहते हैं, उन्होंने भी कुर्बानियां दी हैं। उन्होंने ये भी बताया कि हाल ही में कई नेताओं को शहीदों की कब्रगाह पर जाने से रोका गया, जिससे साफ है कि वहां सरकार के पास जिम्मेदारी तो है पर सत्ता नहीं।

ये भी पढ़ें:- Pahalgam Attack: आतंक के खिलाफ भारत की जंग होगी मजबूत; UNSC की रिपोर्ट में TRF के जिक्र से बैकफुट पर पाकिस्तान

'ऑपरेशन सिंदूर ने पाकिस्तान को जवाब दिया'
इसी दौरान तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के सांसद मस्थन राव बीधा ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने पाकिस्तान को सख्त संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि पहलगाम हमला एक ऐसा पल था जो देश की आत्मा को झकझोर गया। लेकिन अब भारत चुप नहीं बैठता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम जवाब देना जानते हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को अब 100 बार सोचकर कदम उठाना होगा क्योंकि भारत अब पहले जैसा नहीं रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed