{"_id":"63304da8c6ff5c2c5856c493","slug":"rjd-chief-lalu-prasad-yadav-nitish-kumar-meets-congress-interim-president-sonia-gandhi-latest-updates","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalu-Nitish Meets Sonia: सोनिया गांधी से मिले लालू यादव-नीतीश कुमार, बोले- भाजपा को हटाना है, देश को बचाना है","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Lalu-Nitish Meets Sonia: सोनिया गांधी से मिले लालू यादव-नीतीश कुमार, बोले- भाजपा को हटाना है, देश को बचाना है
Sun, 25 Sep 2022 07:50 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sun, 25 Sep 2022 07:50 PM IST
सार
विपक्षी एकता को मजबूत करने के लिए सोनिया गांधी के 10 जनपथ आवास पर बैठक को बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इसे कांग्रेस और कुछ क्षेत्रीय दलों के बीच मतभेदों को सुलझाने के प्रयास के रूप में भी देखा जा रहा है।
विज्ञापन
Lalu Yadav Nitish Kumar
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने रविवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की। इस दौरान 2024 के आम चुनावों में भाजपा का मुकाबला करने के लिए विपक्षी दलों को एकजुट करने की रणनीति पर चर्चा हुई। दरअसल, राजद प्रमुख लालू यादव शनिवार को दिल्ली पहुंचे थे, जबकि नीतीश हरियाणा में एक रैली में शामिल होने के बाद सीधे दिल्ली आए।
विज्ञापन
कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद संयुक्त प्रेस वार्ता में बिहार CM नीतीश कुमार व RJD प्रमुख ने कहा कि हमने सोनिया जी से बात की, हमारा विचार है देश में अनेक दलों को एकजुट करना और मिलकर प्रगति के लिए काम करना। उनके पार्टी अध्यक्ष का चुनाव है इसके बाद आगे की बात होगी।
विज्ञापन
बैठक के बाद लालू यादव ने संवाददाताओं से बात की। उन्होंने कहा कि हमने भाजपा को बिहार से विदा कर दिया है। अब देश से उनकी विदाई की बारी है। उन्होंने कहा कि देश को बचाना है, तो भाजपा को हटाना है। उसके लिए हम सभी को एक साथ आना होगा। हमारी सोनिया गांधी से बातचीत हुई है। कांग्रेस पार्टी को नया अध्यक्ष मिलने के बाद उन्होंने हमें 10-12 दिनों के बाद फिर से मिलने के लिए कहा है।
विज्ञापन
एक ही मंच पर विपक्ष की मोर्चाबंदी: नीतीश फिर बोले- मैं PM पद का उम्मीदवार नहीं, पवार-तेजस्वी ने भाजपा को घेरा
विपक्षी एकता को मजबूत करने के लिए सोनिया गांधी के 10 जनपथ आवास पर बैठक को बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इसे कांग्रेस और कुछ क्षेत्रीय दलों के बीच मतभेदों को सुलझाने के प्रयास के रूप में भी देखा जा रहा है। अगस्त में बिहार में नई सरकार बनाने के लिए भाजपा से नाता तोड़ने और राजद-कांग्रेस से हाथ मिलाने के बाद से नीतीश कुमार की सोनिया गांधी से यह पहली मुलाकात है।
इससे पहले लालू यादव ने कहा था कि नीतीश कुमार और मैं सोनिया गांधी से मिलेंगे। हम विपक्ष को एकजुट करने के लिए सभी प्रयास कर रहे हैं। जब उनसे पूछा गया कि क्या वे 2024 में पीएम मोदी को सत्ता से उखाड़ फेंकेंगे? इस पर उन्होंने कहा कि हां, हम (उन्हें) उखाड़ देंगे। मुझे कितनी बार यह कहने की जरूरत है? उन्होंने कहा था कि सोनिया गांधी से मुलाकात होगी, जिसमें विपक्ष के लोगों को एक साथ लाने पर चर्चा करेंगे।
भाजपा नेता ने कसा तंज
कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बैठक पर भाजपा नेता सुशील मोदी ने कहा कि क्या नीतीश कुमार कांग्रेस और केजरीवाल को एक साथ बैठा सकते हैं? क्या नीतीश कुमार ओपी चौटाला और कांग्रेस को एक साथ कर सकते हैं? क्या केरल के अंदर CPM और कांग्रेस को एक साथ बैठा सकते हैं? केरल में कांग्रेस कह रही है CPM को कि वे केरल में BJP की A टीम है। अलग-अलग दलों का अपना अलग-अलग स्वार्थ है हर राज्य की राजनीतिक परिस्थितियां अलग हैं.. ये चाह कर भी सभी दलों को एक नहीं कर सकते हैं।