{"_id":"5a532b654f1c1b09788b72e9","slug":"rjd-chief-again-targets-bjp-and-bihar-cm-nitish-kumar-on-twitter","type":"story","status":"publish","title_hn":"लालू का BJP पर बड़ा हमला- अगर चोर होता तो जेल नहीं केंद्र में होता","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
लालू का BJP पर बड़ा हमला- अगर चोर होता तो जेल नहीं केंद्र में होता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 08 Jan 2018 03:15 PM IST
विज्ञापन
Lalu
चारा घोटाले में दोषी पाए गए राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर बड़ा हमला बोला है। लालू के ट्विटर से ये आरोप लगाया गया है कि अगर वे चोर होते तो जेल में नहीं बल्कि बीजेपी में शामिल होते।
विज्ञापन
लालू ने इशारों में बिहरा के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी आड़े हाथ लिया है। दरअसल, नीतीश के भाजपा के साथ गठबंधन कर लेने के बाद वे लगातार लालू पक्ष के निशाने पर बने हुए हैं। बता दें कि लालू को रांची की सीबीआई कोर्ट ने 3.5 साल की जेल हुई है और उन पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन
लालू चोर होता तो जेल नहीं बीजेपी में होता
— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) January 8, 2018
विज्ञापन