{"_id":"5f0a3917048a4a46b3165c1b","slug":"rj-suchitra-says-she-forced-to-delete-video-on-tamil-nadu-father-son-deaths-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता-पुत्र मौत मामलाः रेडियो होस्ट का आरोप- तमिलनाडु पुलिस ने मेरे वीडियो को जबरन हटवाया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पिता-पुत्र मौत मामलाः रेडियो होस्ट का आरोप- तमिलनाडु पुलिस ने मेरे वीडियो को जबरन हटवाया
Sun, 12 Jul 2020 03:41 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तूतिकोरिन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तूतिकोरिन
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sun, 12 Jul 2020 03:41 AM IST
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में पिता-पुत्र की मौत का मामला
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमिलनाडु के तूतिकोरिन में पुलिस हिरासत में हुई पिता-पुत्र की मौत के मामले में एक रेडियो जॉकी ने बड़ा खुलासा किया है। रेडियो जॉकी के अनुसार सोशल मीडिया पोस्ट जिसमें ग्राफिक डिटेल्स के साथ पुलिस अत्याचार की पूरी जानकारी दी गई थी। वो पोस्ट अब पुलिस द्वारा जबरन डिलीट करा दी गई है।
विज्ञापन
आपको बता दें कि इस पोस्ट को शेयर करने के बाद ही पूरे देश में इस घटना के खिलाफ आक्रोश भड़क उठा था। लेकिन लाखों लोगों तक इस पुलिसिया अत्याचार की कहानी पहुंचाने वाली रेडियो जॉकी ने पुलिस के दबाव एवं धमकी के बाद अपने वकील की सलाह से इस पोस्ट को खुद डिलीट कर दिया। उनका कहना है कि उन्हें इस पोस्ट को डिलीट करने के लिए तमिलनाडु पुलिस ने कहा था जब तक की इस केस को सीबीआई ने अपने हाथ में नहीं ले लिया था।
विज्ञापन
आरजे सुचित्रा ने ट्वीट करते हुए कहा कि "सीबी-सीआईडी (अपराध शाखा-आपराधिक जांच विभाग) ने मुझे फोन किया और फर्जी खबरें फैलाने के लिए गिरफ्तारी की धमकी दी। मैंने मेरे वकील की सलाह के तहत वीडियो डिलीट कर दिया, जिन्होंने कहा कि वे निश्चित रूप से ऐसा करने में सक्षम हैं। लोगों कृपया इस मामले को देखें- कैसे झूठ का खेल चल रहा है।''
विज्ञापन
एक अन्य पोस्ट में उन्होंने कहा कि ''वीडियो हटाना महत्वपूर्ण नहीं है यह मेरे लिए चिंता का विषय है। उन्होंने मुझे बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट कहती है कि मैंने वीडियो में जो कुछ भी कहा है, वैसा कुछ भी नहीं हुआ है। पोस्टमार्टम की यह रिपोर्ट ही सही एवं प्रमाणिक है। मैं मीडिया से आग्रह करती हूं कि जब तक आपको इसकी एक कॉपी मिल नहीं जाती तब तक चैन से ना बैठें।''
बता दें कि अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा सहित कई हस्तियों ने भी इस मामले में अपना गुस्सा जाहिर किया था।