फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rita Bahuguna Joshi said to Sonia Gandhi, Orphans children are being kept in UP and MP

रीता बहुगुणा का सोनिया को जवाब: यूपी और एमपी में अनाथ बच्चों का रखा जा रहा ध्यान, कांग्रेस अपने राज्यों पर दें 

Sat, 22 May 2021 04:33 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Sat, 22 May 2021 04:33 AM IST
सार

  • वरिष्ठ भाजपा नेता रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के दिशानिर्देशों के अनुसार भाजपा शासित मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश सरकार बच्चों की सहायता के लिए कई प्रभावी कदम उठा रही है

विज्ञापन
Rita Bahuguna Joshi said to Sonia Gandhi, Orphans children are being kept in UP and MP
रीता बहुगुणा जोशी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना से अनाथ बच्चों पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के प्रधानमंत्री को लिखे पत्र पर वरिष्ठ भाजपा नेता रीता बहुगुणा जोशी ने जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि बच्चों को लेकर आपकी चिंता सराहनीय है, लेकिन आपके ध्यान में शायद यह नहीं आया कि इस बाबत केंद्र सरकार ने पहले ही सभी राज्यों को दिशानिर्देश जारी कर दिया है। इसके तहत सिर्फ अनाथ ही नहीं, जिस बच्चे के माता-पिता में से कोई एक कोरोना के कारण अस्पताल में हैं या दोनों अस्पताल में हैं, उन्हें भी सरकार की ओर से सहायता दी जाएगी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के दिशानिर्देशों के अनुसार भाजपा शासित मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश सरकार बच्चों की सहायता के लिए कई प्रभावी कदम उठा रही है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने घोषणा की है कि कोरोना काल में अनाथ बच्चों की राज्य सरकार पूरी जिम्मेदारी उठाएगी। राज्य में अभी तक कुल 765 जरूरतमंद बच्चों की पहचान की गई है जिनमें 71 अनाथ हैं।
विज्ञापन


शेष बच्चों में किसी ने माता या किसी ने पिता खोया है और किसी के माता-पिता दोनों ही कोरोना संक्रमण की वजह से अस्पताल में भर्ती हैं। बाल कल्याण समिति इन बच्चों के संपर्क में है और उन्हें जरूरी मदद पहुंचाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगले सप्ताह तक राज्य सरकार ऐसे बच्चों के पुनर्वास के लिए नीति की घोषणा करेगी। हम ऐसे बच्चों की अच्छी शिक्षा और सुरक्षित भविष्य के लिए प्रतिबद्ध हैं। मध्यप्रदेश की सरकार भी ऐसे बच्चों के लिए व्यापक नीति तैयार कर रही है।


कांग्रेस शासित राज्यों पर ध्यान देने की सलाह
भाजपा नेता जोशी ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को कहा कि भाजपा शासित राज्य दिशानिर्देशों के अनुसार काम कर रहे हैं। लेकिन कांग्रेस शासित राज्य जहां महामारी का प्रकोप है, वहां बच्चों की सही देखभाल हो और उनका भविष्य सुरक्षित हो, इस पर आपको ध्यान देना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed