फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   RISE World Summit 2022: India led participants from 56 countries, eminent personalities attended

RISE World Summit 2022: भारत ने किया 56 देशों के प्रतिभागियों का नेतृत्व, नामचीन हस्तियां शामिल हुईं

Sat, 12 Feb 2022 01:12 PM IST
सुरेंद्र जोशी एएनआई, नई दिल्ली,
एएनआई, नई दिल्ली, Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sat, 12 Feb 2022 01:12 PM IST
सार

इसमें राइज इन्फिनिटी फाउंडेशन और इडोब्रो इम्पैक्ट सॉल्यूशंस के साथ राइज पेको वर्ल्ड कम्युनिटी नाम से एक वर्चुअल नेटवर्किंग स्पेस बनाया गया।

विज्ञापन
RISE World Summit 2022: India led participants from 56 countries, eminent personalities attended
RWS SUMMIT 2022 - फोटो : ANI

विस्तार

राइज वर्ल्ड समिट (आरडब्ल्यूएस) 2022 का आयोजन बीते दिनों संपन्न हुआ। इसमें 56 देशों के संगठनों व उनके प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। आरडब्ल्यूएस राइज इन्फिनिटी फाउंडेशन और इडोब्रो इम्पैक्ट सॉल्यूशंस द्वारा तैयार किए गए नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म का नवां संस्करण था। 

विज्ञापन


शिखर सम्मेलन में विभिन्न संगठनों और संस्थानों ने तीन दिन तक एसडीजी एजेंडा-2030 पर मंथन किया। इसमें इन संगठनों को जोड़ने, उनसे संवाद करने और सहयोग करने के लिए एक मंच देने पर विचार हुआ। इसमें राइज इन्फिनिटी फाउंडेशन और इडोब्रो इम्पैक्ट सॉल्यूशंस के साथ राइज पेको वर्ल्ड कम्युनिटी नाम से एक वर्चुअल नेटवर्किंग स्पेस बनाया गया। इसमें 4127 व्यक्तियों ने फिल्म समारोहों, वर्चुअल टूर, योग सत्र, सिग्नेचर राउंडटेबल सहित 20 एजेंडे पर 200 विशेषज्ञों द्वारा तैयार 100 घंटे से अधिक के कार्यक्रमों में शिरकत की। 
विज्ञापन


किरण बेदी, जालपा रत्ना, चैतन्य प्रसाद शामिल हुए
शिखर बैठक में डॉ. किरण बेदी, यूनीसेफ के फील्ड सर्विस के प्रमुख जालपा रत्न, सूचना व प्रसारण मंत्रालय के ओएसडी चैतन्य प्रसाद, लेविस इंस्टीट्यूट के ईडी चेर्ली किसर, सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील गोपाल शंकरनारायण, वी कनेक्ट की सीईओ एलिजाबेथ ए वजाकुज समेत कई हस्तियों ने शिरकत की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शिखर बैठक के समापन सत्र में ग्लेनमार्क न्यूट्रीशन अवॉर्ड्स के तहत फूडशाला फाउंडेशन, फार्म 2 फूड फाउंडेशन और कुटुम्बश्री को प्रतियोगिता के शहरी, ग्रामीण और मुक्त श्रेणी के पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।


यह था शिखर बैठक का मकसद
राइज वर्ल्ड समिट 2022 का मकसद इस वैश्विक साझेदार नेटवर्क से जुड़े संगठनों को एक मंच पर लाना था। इनमें से कुछ प्रमुख संगठन थे- यूनिसेफ (इंडिया), वी कनेक्ट इंटरनेशनल, सेव द चिल्ड्रन, ओरियन एस्ट्रोप्रेन्योर स्पेस एकेडमी (हांगकांग), स्वीडिश इंस्टीट्यूट, बाबसन कॉलेज, वर्ल्ड फूड प्रोग्राम, टाटा कैपिटल, स्मार्टएड इंटरनेशनल (ऑस्ट्रेलिया), क्लाइमेट एक्शन नेटवर्क साउथ एशिया (CANSA), मीनिंगफुल बिजनेस (लंदन), HIT - होलोन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (इज़राइल), आम डिजिटल (जर्मनी), ब्रिटिश काउंसिल, रोटरी इंटरनेशनल, थॉमसन रॉयटर्स फाउंडेशन, विभा, शेवनिंग एलुमनी इंडिया, गूंज, एशिया स्कूल ऑफ बिजनेस आदि।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed