फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rijiju claims AAP insulting officials working in tribal affairs ministry Latest News Update

Rijiju vs AAP: रिजिजू बोले- ‘आप’ नेता जनजातीय मंत्रालय के अधिकारियों का अपमान कर रहे, जानें पूरा मामला

Sun, 05 Jun 2022 07:10 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 05 Jun 2022 07:10 PM IST
सार

रिजिजू ने ट्विटर पर लिखा कि अरविंद केजरीवाल की ‘आप’ के अनुसार किसी को भी जनजातीय मंत्रालय में काम नहीं करना चाहिए। मैं सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से अपील करता हूं कि वे हमारे देश के आदिवासियों के लिए काम करते रहें।

विज्ञापन
Rijiju claims AAP insulting officials working in tribal affairs ministry Latest News Update
किरेन रिजिजू। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने रविवार को आम आदमी पार्टी के नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी जनजातीय मामलों के मंत्रालय में काम करने वालों का अपमान कर रही है। केंद्रीय मंत्री ने दावा किया कि दिल्ली में सत्ताधारी पार्टी के अनुसार किसी को भी मंत्रालय में काम नहीं करना चाहिए।

विज्ञापन


मंत्री ने एक ट्वीट के साथ एक वीडियो साझा किया, जिसमें कथित तौर पर आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा एक साक्षात्कार में कह रहे हैं कि बाबुओं या नौकरशाहों को सेवा से नहीं हटाया जा सकता और सरकार केवल विभिन्न विभागों में उनका स्थानांतरण ही कर सकती है।
विज्ञापन


चड्ढा ने कथित तौर पर वीडियो में कहा कि अच्छे बाबुओं को अच्छी पोस्टिंग जैसे कि सचिव या गृह सचिव मिलती है। अगर एक नौकरशाह अच्छा काम नहीं कर रहा है तो उसे जनजातीय मामले या सजा के तौर पर कोई और पोस्टिंग मिलेगी। आप नेता की टिप्पणी का पूरा ब्यौरा उपलब्ध नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिजिजू ने ट्विटर पर लिखा कि अरविंद केजरीवाल की ‘आप’ के अनुसार किसी को भी जनजातीय मंत्रालय में काम नहीं करना चाहिए। मैं सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से अपील करता हूं कि वे हमारे देश के आदिवासियों के लिए काम करते रहें। उन्होंने कहा कि कृपया केजरीवाल की टीम द्वारा आपकी सेवाओं के अपमान को अनदेखा करें क्योंकि हम आपके योगदान को सलाम करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed