फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rights activist Irom Sharmila marries Desmond Coutinho under Special Marriage Act in Kodaikanal

16 साल भूख हड़ताल करने वाली इरोम शर्मिला शादी के पवित्र बंधन में बंधी

Thu, 17 Aug 2017 08:08 PM IST
एजेंसी, तमिलनाडु
एजेंसी, तमिलनाडु Updated Thu, 17 Aug 2017 08:08 PM IST
विज्ञापन
Rights activist Irom Sharmila marries Desmond Coutinho under Special Marriage Act in Kodaikanal
irom sharmila

अफस्पा के खिलाफ 16 वर्ष से भी अधिक समय तक भूख हड़ताल करने वाली मणिपुर की नागरिक अधिकार कार्यकर्ता इरोम शर्मिला बृहस्पतिवार को अपने ब्रिटिश साथी डेसमंड कौटिन्हो के साथ शादी के पवित्र बंधन में बंध गईं। शर्मला और कौटिन्हों एक-दूसरे को लंबे समय से जानते हैं। उनकी शादी बृहस्पतिवार की सुबह विशेष विवाह अधिनियम के तहत सब-रजिस्ट्रार के कार्यालय में हुई।

विज्ञापन



शर्मिला और कौटिन्हों ने सब-रजिस्ट्रार राधाकृष्णन की उपस्थिति में एक-दूसरे को अंगूठी पहनाई। यह एक बहुत ही साधारण शादी थी जिसमें दूल्हा और दुल्हन दोनों के परिवारवाले मौजूद नहीं थे। दंपति ने पहले हिंदू विवाह अधिनियम के तहत शादी की और फिर अंतर-धार्मिक होने के कारण सब-रजिस्ट्रार ने इसे विशेष विवाह अधिनियम के तहत दर्ज किया।
विज्ञापन


पत्रकारों से बात करते हुए शर्मिला ने कहा कि कोडाइकनल एक शांतिपूर्ण जगह है और उनकी शांति की तलाश यहां पहुंचकर खत्म हो गई है। नागरिक अधिकार कार्यकर्ता ने कहा कि कोडाइकनल पहाड़ी में वह आदिवासियों के हित के लिए आवाज उठाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘आयरन लेडी’ के नाम से मशहूर 44 साल की नागरिक अधिकार कार्यकर्ता ने 4 नवंबर, 2000 को सशस्त्र बल (विशेष अधिकार) अधिनियम, 1958 को मणिपुर से वापस लेने के लिए भूख हड़ताल शुरू किया था। अपने विरोध को किसी तार्किक परिणाम तक न पहुंचते हुए देखने के बाद 9 अगस्त, 2016 को उन्होंने अपना उपवास तोड़ दिया था। इसके बाद वह मणिपुर विधानसभा के चुनाव में उतरीं मगर वह हार गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed