फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Richest candidate of Mizoram apeal for votes from door to door of voters

घर-घर पैदल जाकर वोट मांग रहे मिजोरम के सबसे अमीर प्रत्याशी

Fri, 23 Nov 2018 07:13 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आइजल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आइजल Updated Fri, 23 Nov 2018 07:13 AM IST
विज्ञापन
Richest candidate of Mizoram apeal for votes from door to door of voters
voting (सांकेतिक तस्वीर)
अपनी 55 करोड़ रुपये की संपत्ति की घोषणा कर मिजोरम विधानसभा चुनाव में सबसे अमीर उम्मीदवार के तौर पर उभर कर सामने आए मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) के नेता रॉबर्ट रोमाविया रॉयटे का कहना है कि वह घर-घर जाकर चुनाव प्रचार करके इसे आडंबर विहीन रखना चाहते हैं।
विज्ञापन


यह अलग बात है कि राज्य के इस अमीर नेता के पास खुद का एक लोकप्रिय फुटबॉल क्लब है और कीमती कारों का बेड़ा मौजूद है। आइजल ईस्ट-दो विधानसभा क्षेत्र से राज्य में विपक्षी पार्टी के उम्मीदवार रॉयटे पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं और जिस सीट से वह चुनाव लड़ रहे हैं वहां से कांग्रेस ने अपने दिग्गज नेता एवं राज्य के मौजूदा वित्त मंत्री लालसावता को मैदान में उतारा है। एमएनएफ नेता ने बतौर निर्दलीय वर्ष 2014 में लोकसभा चुनाव लड़ा था जिसमें वह हार गए थे।
विज्ञापन


51 वर्षीय करोड़पति कारोबारी ने कहा कि वह बिना किसी हल्लाबोल या नारेबाजी के एक स्वच्छ चुनाव प्रचार अभियान करना चाहते हैं। रॉयटे की आइजल एफसी 2017 में आई-लीग खिताब जीत चुकी है। मिजोरम में 28 नवंबर को विधानसभा चुनाव होंगे और सभी पांचों राज्यों की मतगणना एकसाथ 11 दिसंबर को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed