फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Richard Verma: In transformational period of US-India ties, alignment closer than ever before

INDUS-X 2024: 'हमारे संबंधों का नया दौर, अब हम करीब आ गए', भारत और अमेरिका के रिश्तों पर बोले रिचर्ड वर्मा

Tue, 20 Feb 2024 06:53 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आदर्श शर्मा Updated Tue, 20 Feb 2024 06:53 PM IST
सार

'इंडस-एक्स' शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए भारत और अमेरिका के संबंधों पर रिचर्ड वर्मा ने कहा कि अतीत को देखकर कभी नहीं लगता कि हमारे संबंध इस दौर में भी पहुंच सकते थे। लेकिन कुछ वर्षों में तेजी से दोनों देश बेहद करीब आ गए हैं। 

विज्ञापन
Richard Verma: In transformational period of US-India ties, alignment closer than ever before
INDUS-X 2024 शिखर सम्मेलन - फोटो : X/@DepSecStateMR

विस्तार

भारत दौरे पर पहुंचे अमेरिका के उप विदेश मंत्री रिचर्ड वर्मा ने कहा कि दोनों देशों के संबंधों में परिवर्तन का दौरा है। पहले के वर्षों के मुकाबले दोनों देश काफी करीब आए हैं। मंगलवार को 'इंडस-एक्स 2024' शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने भारत और अमेरिका के संबंधों पर खुलकर बोला है। अपने भाषण के दौरान उन्होंने कहा कि देशों के साथ संबंधों को प्रगाढ़ करने का मुझे हमेशा से सौभाग्य मिला है। भारत और अमेरिका के संबंध परिवर्तन के दौर में हैं। यह मेरे लिए सम्मान की बात है। जब कभी मैं पिछली यात्राओं और चर्चा के बारे में सोचता हूं, तो मैंने पाया कि दोनों देश काफी करीब आ गए हैं। हर क्षेत्र में तेजी से विकास, विस्तार और परिणाम देखने को मिलते हैं।
विज्ञापन


अमेरिका से ज्यादा भारतीय छात्र यूएस में- रिचर्ड वर्मा
'इंडस-एक्स' शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए भारत और अमेरिका के संबंधों पर रिचर्ड वर्मा ने कहा कि अतीत को देखकर कभी नहीं लगता कि हमारे संबंध इस दौर में भी पहुंच सकते हैं। नि:स्देह हमने संबंधों को बेहतर करीब लाया है। जितना करीब आज वर्तमान में हम हैं, इतना हम किसी युग में नहीं रहे हैं। लोगों के बीच जुड़ा के चलते अमेरिकी दूतावास अधिक वीजा जारी कर रहा है। अब हमारे पास यूएस में अधिक भारतीय छात्र हैं , जो लगभग 250,000 या अधिक छात्र हैं। ऐसा पहले कभी नहीं था। अगर मैं सन् 2000 से हमारी प्रगति को देखूं  तो हमने हर एक क्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन


संबंधों को दोनों देशों ने प्रगाढ़ किया- रिचर्ड वर्मा
शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि रक्षा के क्षेत्र में भी दोनों देशों के बीच सहयोग मजबूत हुआ है। दोनों पक्षों ने यहां तक पहुंचने के लिए कई कदम उठाए हैं। एक साल पहले जब हमारे राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों ने उभरती प्रौद्योगिकियों में यूएस-इंडिया पहल की उद्घाटन बैठक की थी, तो यह हम पर केंद्रित थी। दोनों देश रणनीतिक प्रौद्योगिकी और रक्षा औद्योगिक सहयोग में तेजी लाएंगे। औद्योगिक साझेदारी से पहले भी अमेरिका ने कई बार प्रयास किया था। इनमें से कुछ सफल हुए तो कुछ में विफलता मिली। लेकिन दोनों देशों के शीर्ष नेताओं ने साझेदारी सहयोग को तीव्र किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed