फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rg kar medical collage Doctor murder probe Broken door bolt under CBI scanner

RG Kar Case: टूटा था सेमिनार हॉल के दरवाजे का बोल्ट, फिर क्यों बाहर नहीं आई पीड़िता की आवाज, CBI कर रही जांच

Fri, 23 Aug 2024 04:59 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: बशु जैन Updated Fri, 23 Aug 2024 04:59 PM IST
सार

सीबीआई अधिकारियों का मानना है कि घटना के वक्त गेट के बाहर किसी को खड़ा किया गया था। यह शख्स कौन था, उसकी तलाश के लिए सीबीआई मेडिकल कॉलेज के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। 

विज्ञापन
Rg kar medical collage Doctor murder probe Broken door bolt under CBI scanner
आरजी कर मेडिकल कॉलेज - फोटो : एएनआई

विस्तार

कोलकाता के आरजीकर मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टर की हत्या की जांच कर रही सीबीआई के सामने कई सवाल खड़े हो गए हैं। सीबीआई ने अपराध स्थल आरजी कर मेडिकल कॉलेज के सेमिनार हॉल की जांच के दौरान पाया कि हॉल के दरवाजे में लगे बोल्ट टूटे हुए थे और दरवाजा बंद नहीं हो सकता था। इसके बाद भी अपराध के दौरान पीड़िता की आवाज बाहर क्यों नहीं आई?

विज्ञापन


सीबीआई अधिकारियों का मानना है कि घटना के वक्त गेट के बाहर किसी को खड़ा किया गया था। यह शख्स कौन था, उसकी तलाश के लिए सीबीआई मेडिकल कॉलेज के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।  सीबीआई के एक अधिकारी ने बताया कि डॉक्टर, इंटर्न और मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टरों ने पूछताछ में यह बताया सेमिनार हॉल के दरवाजे का बोल्ट काफी समय से टूटा था। यह दरवाजा बंद नहीं होता था। पीड़िता नौ अगस्त को सुबह दो बजे से तीन बजे के बीच हॉल में गई थी। बोल्ट खराब होने के चलते उसने दरवाजा बंद नहीं किया था। ड्यूटी पर तैनात एक डॉक्टर ने उसे सोते भी देखा था। 
विज्ञापन


अधिकारियों का कहना है कि सीबीआई जांच कर रही है कि जब दरवाजा बंद नहीं हो सकता था तो अपराध के दौरान पीड़िता के चीखने या चिल्लाने की आवाज बाहर क्यों नहीं आई? किसी को गेट के बाहर गार्ड के तौर पर खड़ा किया गया था? सीबीआई ने इस बिंदु की जांच के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोलकाता के सरकारी आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में नौ अगस्त को सभागार में ट्रेनी डॉक्टर का शव पाया गया था, जिस पर गंभीर चोटों के निशान थे। कोलकाता पुलिस ने इस घटना के संबंध में अगले दिन एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। कलकत्ता उच्च न्यायालय ने 13 अगस्त को इस मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को सौंप दी और इसके अगले दिन केंद्रीय एजेंसी ने जांच कोलकाता पुलिस से अपने हाथ में ले ली। मामले में लगातार आठ दिन से सीबीआई मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. संदीप घोष से पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed