फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   RG Kar Case West Bengal Switch Off Lights Protest Governor CV Ananda Bose Murdered Doctor Parents and BJP join

RG Kar Case: बंगाल में लोगों ने 'बत्ती बुझा' कर किया प्रदर्शन; पहली बार आंदोलन से जुड़े पीड़िता के माता-पिता

Wed, 04 Sep 2024 10:50 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Wed, 04 Sep 2024 10:50 PM IST
सार

आंदोलन में भाजपा भी शामिल हुई। केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार और भाजपा नेता अग्निमित्रा पॉॉल ने मंच पर लाइटें बंद कर प्रदर्शन किया। इस दौरान महिलाओं ने डॉक्टर को जल्द से जल्द न्याय दिलाने के लिए नारेबाजी भी की। राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने भी रात नौ बजे कैंडल जलाकर पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना और एकजुटता प्रकट की।

विज्ञापन
RG Kar Case West Bengal Switch Off Lights Protest Governor CV Ananda Bose Murdered Doctor Parents and BJP join
पश्चिम बंगाल में बत्ती बुझा कर प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोलकाता के अस्पताल में महिला डॉक्टर के दुष्कर्म और हत्याकांड का मामला लगातार गर्माता जा रहा है। चिकित्सकों के साथ आम लोगों ने भी जोर-शोर से इस मामले में किए जा रहे आंदोलनों में हिस्सा लिया है। बुधवार को लोगों ने बंगाल की सड़कों पर अलग-अलग क्षेत्रों में बत्तियां बुझा कर प्रदर्शन किया। दूसरी तरफ अब प्रदर्शनों में पहली बार मृतक डॉक्टर के माता-पिता ने भी हिस्सा लिया है। राज्यपाल सीवी आनंद बोस भी पीड़िता को इंसाफ दिलाने की इस मुहिम में शामिल हुए। उन्होंने रात नौ बजे कैंडल जलाकर विरोध प्रकट किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

मृतका के पिता ने बुधवार को कहा कि हमें इन प्रदर्शनों में हिस्सा लेना ही होगा। आखिर हम और कर भी क्या सकते हैं? चीजें बहुत धीरे-धीरे हो रही हैं। हम इसे बर्दाश्त नहीं कर सकते। हमारे बहुत सारे सवाल हैं और हम सब कुछ पुलिस से पूछेंगे।

विक्टोरिया मेमोरियल के बाहर का मंजर
31 वर्षीय महिला डॉक्टर से दरिंदरी के खिलाफ लगातार पनप रहे आक्रोश के बीच विक्टोरिया मेमोरियल के बाहर जमा हुए लोगों ने विरोध में अपनी बत्तियों को बुझाकर विरोध का इजहार किया। इस घटना पर सैकड़ों की संख्या में आम लोगों ने सड़कों पर बत्ती बुझा कर प्रदर्शन किया। खासकर कोलकाता में आरजी कर मेडिकल कॉलेज से लेकर श्याम बाजार और विक्टोरिया मेमोरियल तक की बत्तियां बंद कर प्रदर्शन किया गया। रात नौ बजे शुरू हुए इस प्रदर्शन के दौरान लोगों ने मोमबत्तियां और मोबाइल के फ्लैश लाइट के सहारे जुलूस निकाले।  राज्यपाल बोस-भाजपा भी बनी प्रदर्शनों का हिस्सा
बंगाल सरकार के खिलाफ इन प्रदर्शनों को राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने भी समर्थन दिया। ठीक नौ बजे राजभवन की बत्तियां भी बुझा दी गईं। राजभवन की तरफ से इससे जुड़ी एक तस्वीर भी साझा की गई है, जिसमें राज्यपाल को बत्ती बुझा कर सिर्फ एक मोमबत्ती के सामने बैठे देखा जा सकता है।  दूसरी तरफ इस आंदोलन में भाजपा भी शामिल हुई। केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार और भाजपा नेता अग्निमित्रा पॉॉल ने मंच पर लाइटें बंद कर प्रदर्शन किया। इस दौरान महिलाओं ने डॉक्टर को जल्द से जल्द न्याय दिलाने के लिए नारेबाजी भी की। प्रदर्शनों के दौरान श्याम बाजार में भीड़ ने धरना भी दिया। वहीं, भाजपा के कुछ नेताओं ने कैंडल और मशाल मार्च निकाला।  आरजी कर मामले में अब तक क्या हुआ
बता दें कि 8-9 अगस्त की दरम्यानी रात हुई वारदात के बाद से आरजी कर मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला राष्ट्रीय मुद्दा बन चुका है और पूरे देश में डॉक्टर हड़ताल पर हैं। कोलकाता के अलावा देश के कई हिस्सों में जनाक्रोश और विरोध-प्रदर्शन देखा गया। कोलकाता हाईकोर्ट के निर्देश के बाद सीबीआई घटना की जांच कर रही है। इस मामले में जमकर सियासत भी हो रही है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और विपक्षी दल भाजपा आमने-सामने है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed