फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   RG Kar Case Junior Doctors protest Mamata Banerjee West Bengal news in Hindi

RG Kar Case: 'अब न्याय मिलने के बाद ही चाय पिएंगे', ममता के साथ बैठक बेनतीजा रहने पर डॉक्टर्स का प्रदर्शन जारी

Sun, 15 Sep 2024 08:57 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: श्वेता महतो Updated Sun, 15 Sep 2024 08:57 AM IST
सार

पश्चिम बंगाल में आंदोलनरत जूनियर डॉक्टरों ने रविवार को कहा कि वे आरजी कर अस्पताल में दुष्कर्म और हत्या की शिकार हुई डॉक्टर को न्याय दिलाने के अपने संकल्प पर अडिग हैं। इससे एक दिन पहले राज्य सरकार के साथ गतिरोध को सुलझाने का एक और प्रयास बेनतीजा रहा था। लगातार बारिश के बीच प्रदर्शनकारी डॉक्टर्स ने साल्ट लेक में राज्य स्वास्थ्य विभाग के मुख्यालय 'स्वास्थ्य भवन' के बाहर लगातार छठे दिन भी अपना धरना जारी रखा।

विज्ञापन
RG Kar Case Junior Doctors protest Mamata Banerjee West Bengal news in Hindi
जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

पश्चिम बंगाल में कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज-अस्पताल में एक प्रशिक्षु महिला डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या मामले में जूनियर डॉक्टरों और राज्य सरकार के बीच गतिरोध जारी है। शनिवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और प्रदर्शन कर रहे डॉक्टरों के बीच एक बार फिर बैठक नहीं हो सकी। इसके बाद सॉल्ट लेक के स्वास्थ्य भवन में जूनियर डॉक्टरों ने पांचवें दिन भी अपना प्रदर्शन जारी रखा। प्रदर्शन कर रहे डॉक्टरों का कहना है कि जब तक इस मामले में न्याय नहीं मिलेगा, तब तक वे प्रदर्शन करते रहेंगे। बता दें कि ममता बनर्जी ने एक बार फिर बैठक के लिए डॉक्टरों के प्रतिनिधि दल को अपने घर बुलाया था। उनके घर पहुंचे डॉक्टरों ने बैठक के सीधे प्रसारण या वीडियो रिकॉर्डिंग की मांग की थी। राज्य सरकार ने उनकी इस मांग को मानने से इनकार कर दिया, जिसके बाद से ही राज्य भर में प्रदर्शन तेज हो गया। 
विज्ञापन


न्याय मिलने के बाद ही पिएंगे चाय: जूनियर डॉक्टर्स
सीएम के घर जाने वाले डॉक्टरों के प्रतिनिधि दल में शामिल डॉ. अकीब ने मीडिया से बात की। उन्होंने कहा, "आज संदीप घोष को गिरफ्तार किया गया। इससे यह साबित होता है कि हमारी मांग सही थी। संदीप घोष ने जो किया वह संस्थागत अपराध है। कई सारे प्रिंसिपल और स्टाफ इसमें शामिल होंगे। हम चाहते हैं कि जो भी इसमें शामिल हैं, वे सभी इस्तीफा दें। जब तक न्याय नहीं मिलेगा, हम प्रदर्शन जारी रखेंगे। हम यहां अभया के लिए हैं और हम उसके लिए न्याय की मांग करते रहेंगे।"
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ बैठक पर बात करते हुए डॉ. अकीब ने बताया के वे बिना किसी समाधान के वापस आ गए। उन्होंने कहा, "हमें आधिकारिक बैठक के लिए कालीघाट बुलाया गया था। हम वहां गए। जब हम वहां गए तो हमने अपनी मांग से समझौता भी कर लिया। हमने सिर्फ इतना कहा कि हमें रिकॉर्ड करने की अनुमति दें और बैठक खत्म होने के बाद हमें इसकी रिकॉर्डिंग उपलब्ध कराएं। अधिकारी इसपर सहमत नहीं हुए। सीएम बाहर आईं और हमसे बैठक के लिए अनुरोध करने लगी, लेकिन जूनियर डॉक्टरों का कहना है कि न्याय मिलने के बाद ही हम चाय पिएंगे। बाद में हमने रिकॉर्डिंग की भी मांग छोड़ दी और केवल कुछ मिनटों का समय मांगा। तब हमें बताया गया कि अब देर हो गई है और कुछ नहीं हो सकता। हम बारिश में इंतजार करते रहे और फिर हमें बिना किसी समाधान के ही वापस लौटना पड़ा। सभी जूनियर डॉक्टरों को बहुत दुख हुआ।"
विज्ञापन
विज्ञापन


ममता बनर्जी ने दिया था आश्वासन
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बताया कि आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दुष्कर्म और हत्या मामले की सुप्रीम कोर्ट में चल रही कानूनी कार्यवाही के कारण डॉक्टरों के साथ उनकी बैठक की लाइव स्क्रीनिंग का अनुरोध पूरा नहीं किया जा सका। उन्होंने बाद में डॉक्टरों से सहयोग करने का भी अनुरोध किया और उन्हें बैठक की रिकॉर्डिंग उपलब्ध कराने का भी आश्वासन दिया था। बता दें कि इस बैठक से पहले सीएम स्वास्थ्य भवन में डॉक्टरों से मिलने पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने डॉक्टरों को आश्वासन दिया था कि ममता बनर्जी ने प्रदर्शन कर रहे डॉक्टरों को आश्वासन दिया कि वह उनकी मांगों पर गौर करेंगी और कोई दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed