फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Review of Byculla Prison 30 women MPs to attend

भायखला जेल का जायजा लेने पहुंचीं 30 महिला सांसद

Thu, 13 Jul 2017 07:53 PM IST
amarujala.com- Presented by: नसीम
amarujala.com- Presented by: नसीम Updated Thu, 13 Jul 2017 07:53 PM IST
विज्ञापन
 Review of Byculla Prison 30 women MPs to attend
jail - फोटो : google
मुंबई के भायखला महिला जेल में कैदी मंजुला शेट्ये की मौत का मामला गरमा गया है। महिला आयोग के बाद अब इस मामले में देश की महिला सांसदों ने भी दखल दिया है। बृहस्पतिवार को करीब 30 महिला सांसदों का ग्रुप भायखला महिला जेल पहुंचा और कैदियों से मुलाकात कर उन पर होने वाले अन्याय की जानकारी ली।
विज्ञापन


असम की सांसद बिजॉय चक्रवर्ती के नेतृत्व में 30 महिला सांसदों का दल सुबह करीब साढ़े दस बजे भायखला महिला जेल पहुंचा और लगभग साढ़े बारह बजे तक जेल के अंदर की गतिविधियों का जायजा लिया। महिला सांसदों में महाराष्ट्र की सांसद सुप्रिया सुले, रक्षा खडसे और वंदना चव्हाण भी शामिल थीं। महिला सांसद जेल में बंद शीना बोरा हत्याकांड की मुख्य आरोपी इंद्राणी मुखर्जी से भी मिलीं। उन्होंने कैदियों के अलावा जेल अधिकारियों से भी पूछताछ की। समझा जा रहा है कि मंजुला शेट्ये नामक कैदी की मौत और उसके बाद जेल में हुए महिला कैदियों के हंगामे और उसके बाद उन पर हुए जुल्म के मद्देनजर महिला सांसदों ने जेल का दौरा किया है। 
विज्ञापन


आरोप है कि जेल की छह पुलिस अधिकारियों ने मंजुला शेट्ये की निर्दयता से पिटाई की थी जिसके चलते 24 जून को उसकी मौत हो गई। इसके बाद जेल की महिला कैदियों ने हंगामा कर दिया था।महिला कैदियों के हंगामे के लिए पुलिस ने शीना बोरा हत्याकांड की मुख्य आरोपी इंद्राणी मुखर्जी पर जेल में दंगा भड़काने का आरोप लगाया है। इस मामले में इंद्राणी सहित कई महिला कैदियों के खिलाफ मामला भी दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेल अधिकारियों ने इंद्राणी की भी पिटाई की थी। इसके बाद इंद्राणी ने अदालत में गुहार लगाई थी और कोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए इंद्राणी को मेडिकल जांच कराने और संबंधित जेल अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज कराने को कहा था। उसके बाद जेलर मनीषा पोखरकर सहित महिला कांस्टेबल बिंदू नाईक, वसीमा शेख, शीतल शेगांवकर, सुरेखा गुलवे और आरती शिंगणे के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल, जेलर सहित सभी छह आरोपी जेल में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed