{"_id":"5dfdf4c68ebc3e8817372582","slug":"review-meeting-of-modi-government-second-term-performance-cabinet-reshuffle-expected","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी ने की मंत्रालयों के कामकाज की समीक्षा, 9 घंटे चली मैराथन बैठक","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पीएम मोदी ने की मंत्रालयों के कामकाज की समीक्षा, 9 घंटे चली मैराथन बैठक
Sat, 21 Dec 2019 10:52 PM IST
Mohit Mudgal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mohit Mudgal
Updated Sat, 21 Dec 2019 10:52 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को सरकार के दूसरे कार्यकाल में अलग-अलग मंत्रालयों के शुरुआती छह महीने के कामकाज की समीक्षा की। प्रधानमंत्री मोदी ने मंत्रियों और नौकरशाहों से आधारभूत संरचना और कृषि सहित विभिन्न क्षेत्रों के लिए अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप नीतियां बनाने को कहा।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री मोदी ने लगातार दूसरी बार सत्ता में आने के बाद पिछले छह महीने में आधारभूत संरचना, कृषि और ग्राामीण विकास सहित विभिन्न क्षेत्रों में कार्य की समीक्षा के लिए की गई बैठक में निर्देश दिए।
विज्ञापन
मंत्री परिषद के साथ हुई मैराथन बैठक करीब नौ घंटे तक चली और इस दौरान मोदी ने कहा कि अब तक कड़ी मेहनत की गई है किंतु विशेषज्ञों और हितधारकों और लोगों की राय के आधार पर और हासिल किया जा सकता है।
विज्ञापन
सरकार के सूत्रों ने बताया कि दोपहर से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने ग्रामीण विकास और कृषि क्षेत्र की समीक्षा की। दोपहर बाद उनका ध्यान आधारभूत क्षेत्र पर रहा जिसमें विभिन्न समितियों के सचिवों ने तीन क्षेत्रों पर मंत्रिपरिषद के समक्ष प्रस्तुति दी।
उन्होंने बताया कि अगले हफ्ते होने वाली बैठक में सामाजिक क्षेत्र के कार्यों की समीक्षा की जाएगी।
यह बैठक ऐसे समय में हो रही है जब नागरिकता संशोधन कानून और प्रस्तावित एनआरसी को लेकर देश के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन हो रहा है। हालांकि, यह पता नहीं चला है कि बैठक में यह मुद्दा उठा या नहीं।
सूत्रों ने बताया कि आमतौर पर मंत्री परिषद् की बैठक प्रत्येक महीने कैबिनेट की बैठक के बाद होती है, लेकिन इस बार यह बैठक अलग से हो रही है। नियमित कैबिनेट बैठक 24 दिसंबर को होगी।