फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Revanth Reddy meets mallikarjun kharge and other congress leaders

Congress: सीएम पद की शपथ लेने से पहले खरगे से मिले रेवंत रेड्डी, सेनिया और राहुल गांधी से भी की मुलाकात

Wed, 06 Dec 2023 12:31 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Wed, 06 Dec 2023 12:31 PM IST
सार

रेवंत रेड्डी कांग्रेस पार्टी की संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी से भी मिलने पहुंचे। सोनिया गांधी के अलावा उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा से भी मुलाकात की।

विज्ञापन
Revanth Reddy meets mallikarjun kharge and other congress leaders
मल्लिकार्जुन खरगे और सोनिया गांधी से मिले रेवंत रेड्डी - फोटो : Social Media

विस्तार

तेलंगाना में कांग्रेस ने बहुमत के साथ जीत हासिल की। इस जीत के बाद कांग्रेस नेता रेवंत रेड्डी राज्य के नए मुख्यमंत्री बनने वाले हैं। सीएम पद की शपथ लेने से पहले रेवंत रेड्डी ने बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा से भी मुलाकात की और उनका आभार व्यक्त किया। तेलंगाना विधानसभा चुनाव में 119 सीटों में से 64 सीटों पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी।  रेवंत से मुलाकात के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कि कांग्रेस पार्टी और उसके सभी नेता सामूहिक रूप से तेलंगाना की प्रजा की भलाई सुनिश्चित करने के लिए काम करेंगे।
विज्ञापन


2006 में जीता जिला परिषद चुनाव
रेवंत रेड्डी की राजनीति की शुरुआत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से हुई। उन्होंने महबूबनगर के मिडजिल में 2006 में निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर जिला परिषद क्षेत्रीय परिषद का चुनाव जीतकर अपनी क्षमता का परिचय दिया था। उस समय कांग्रेस प्रदेश में अपने चरम पर थी। 2009 में वह कोडांगल से टीडीपी के टिकट पर जीत दर्ज करते हुए पांच बार के विधायक गुरुनाथ रेड्डी को हराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed