{"_id":"670aabda9edf56135b0e743d","slug":"retired-sc-judge-hima-kohli-explained-the-role-of-ai-said-judiciary-got-help-during-covid-2024-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hima Kohali: SC की रिटायर्ड जज हिमा कोहली ने बताई AI की भूमिका, कहा- कोविड के दौरान न्यायपालिका को मिली मदद","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Hima Kohali: SC की रिटायर्ड जज हिमा कोहली ने बताई AI की भूमिका, कहा- कोविड के दौरान न्यायपालिका को मिली मदद
Sat, 12 Oct 2024 10:34 PM IST
बशु जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: बशु जैन
Updated Sat, 12 Oct 2024 10:34 PM IST
सार
रिटायर्ड जस्टिस हिमा कोहली ने कहा कि तकनीक के जरिये कोविड के दौरान न्यायपालिका की एआई ने वर्चुअल सुनवाई में काफी मदद की। उन्होंने कहा कि न्यायपालिका के लिए एआई की बेहद सकारात्मक भूमिका है।
विज्ञापन
सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति हिमा कोहली
- फोटो : ANI
विस्तार
सुप्रीम कोर्ट की सेवानिवृत्त न्यायाधीश हिमा कोहली ने आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस और सोशल मीडिया की न्यायपालिका में भूमिका पर विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि तकनीक के जरिये कोविड के दौरान न्यायपालिका की एआई ने वर्चुअल सुनवाई में काफी मदद की। उन्होंने कहा कि न्यायपालिका के लिए एआई की बेहद सकारात्मक भूमिका है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भारत उन कुछ न्यायालयों में से एक था, जो कोविड के दौरान भी वर्चुअल रूप से सुनवाई कर रहा था। उन्होंने कहा कि दिल्ली हाईकोर्ट में जब एआई के जरिये पीडीएफ फाइलें और कागज रहित अदालतें शुरू की गईं तो वे केवल कराधान और मध्यस्थता के मामलों तक सीमित थीं। कोविड के दौरान जब हमारे पास वर्चुअल काम करने के अलावा कोई विकल्प नहीं था तो एआई से काफी मदद मिली।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि महामारी के दौरान जब सब कुछ बंद था तो वर्चुअल कोर्ट ने काफी प्रभाव डाला। इस दौरान अदालत के दरवाजे सबके लिए खुले हुए थे। उन्होंने कहा कि इस दौरान न्यायालय के कर्मचारियों ने भी न्यायाधीशों की काफी मदद की। वह इसलिए रातभर काम करते थे ताकि न्यायिक अधिकारियों को समय पर फाइलें मिल जाएं।
विज्ञापन
रिटायर्ड जज हिमा कोहली ने कहा कि जैसे-जैसे हम वर्चुअल सुनवाई के आदी हुए तो हाइब्रिड मोड में आ गए। इसने महिला वादियों और महिला वकीलों के लिए शानदार काम किया। इसके जरिये वह घर से अदालत की सुनवाई में भाग ले सकती थीं। सोशल मीडिया ट्रोलिंग को लेकर उन्होंने कहा कि यह सिस्टम का एक हिस्सा है। इसलिए जरूरी है कि हम सोशल मीडिया के लाभों पर ध्यान दें। उन्होंने कहा कि हमें अच्छे के साथ बुरे को भी लेना होगा। अच्छे को भी देखना होगा। सोशल मीडिया पर अपनी उपस्थिति को लेकर उन्होंने कहा कि मेरा कोई सोशल मीडिया पर खाता नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर आपको नहीं पता कि आपके आसपास क्या हो रहा है, तो यह आपके लिए बेहतर है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन