{"_id":"611515be8ebc3ef39a3be231","slug":"retail-inflation-rate-in-july-2021-here-is-all-you-need-to-know-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंकड़े: जुलाई 2021 में खुदरा मुद्रास्फीति रही 5.59 फीसदी, जून के मुकाबले 0.67 फीसदी कम","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आंकड़े: जुलाई 2021 में खुदरा मुद्रास्फीति रही 5.59 फीसदी, जून के मुकाबले 0.67 फीसदी कम
Thu, 12 Aug 2021 06:34 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Thu, 12 Aug 2021 06:34 PM IST
सार
सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय की ओर से गुरुवार को जारी आंकड़ों के अनुसार जुलाई 2021 में खुदरा मुद्रास्फीति जून के मुकाबले कम रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पिक्साबे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इस साल जुलाई में खुदरा मुद्रास्फीति (थोक महंगाई) 5.59 फीसदी रही। यह जून के मुकाबले 0.67 फीसदी कम है। जून 2021 में यह 6.26 और जुलाई 2020 में 6.73 फीसदी थी। सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय ने गुरुवार को यह जानकारी दी। जून में औद्योगिक उत्पादन मई में 29.3 फीसदी की तुलना में गिरकर 13.6 फीसदी हो गया।
विज्ञापन
इसके साथ ही खुदरा मुद्रास्फीति की दर भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की लक्ष्य सीमा के भीतर आ गई है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार यह कमी खाद्य कीमतों में गिरावट और आपूर्ति श्रृंखला में व्यवधान कम करने के चलते आई है। सरकार ने आरबीआई को खुदरा मुद्रास्फीति दो फीसदी मार्जिन के साथ चार फीसदी पर रखने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
Retail inflation at 5.59% in July 2021 as compared to 6.26% in June 2021: Ministry of Statistics & Programme Implementation pic.twitter.com/u1Im38daOg
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) August 12, 2021
जुलाई 2021 में खाने की थाली भी सस्ती हुई। उपभोक्ता खाद्य मूल्य सूचकांक जुलाई में 3.96 फीसदी पर रहा। बता दें कि जून में यह दर 5.15 फीसदी थी। बता दें कि बीते दिनों हुए एक सर्वे में अर्थशास्त्रियों ने जुलाई खुदरा मुद्रास्फीति के 5.78 फीसदी रहने का अनुमान लगाया था। जून में खनन उत्पादन में 23.1 व बिजली उत्पादन में 8.3 फीसदी वृद्धि हुई।