फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   retail inflation rate in July 2021 here is all you need to know in Hindi

आंकड़े: जुलाई 2021 में खुदरा मुद्रास्फीति रही 5.59 फीसदी, जून के मुकाबले 0.67 फीसदी कम

Thu, 12 Aug 2021 06:34 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 12 Aug 2021 06:34 PM IST
सार

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय की ओर से गुरुवार को जारी आंकड़ों के अनुसार जुलाई 2021 में खुदरा मुद्रास्फीति जून के मुकाबले कम रही है। 

विज्ञापन
retail inflation rate in July 2021 here is all you need to know in Hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे

विस्तार

इस साल जुलाई में खुदरा मुद्रास्फीति (थोक महंगाई) 5.59 फीसदी रही। यह जून के मुकाबले 0.67 फीसदी कम है। जून 2021 में यह 6.26 और जुलाई 2020 में 6.73 फीसदी थी। सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय ने गुरुवार को यह जानकारी दी। जून में औद्योगिक उत्पादन मई में 29.3 फीसदी की तुलना में गिरकर 13.6 फीसदी हो गया।

विज्ञापन


इसके साथ ही खुदरा मुद्रास्फीति की दर भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की लक्ष्य सीमा के भीतर आ गई है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार यह कमी खाद्य कीमतों में गिरावट और आपूर्ति श्रृंखला में व्यवधान कम करने के चलते आई है। सरकार ने आरबीआई को खुदरा मुद्रास्फीति दो फीसदी मार्जिन के साथ चार फीसदी पर रखने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

 
जुलाई 2021 में खाने की थाली भी सस्ती हुई। उपभोक्ता खाद्य मूल्य सूचकांक जुलाई में 3.96 फीसदी पर रहा। बता दें कि जून में यह दर 5.15 फीसदी थी। बता दें कि बीते दिनों हुए एक सर्वे में अर्थशास्त्रियों ने जुलाई खुदरा मुद्रास्फीति के 5.78 फीसदी रहने का अनुमान लगाया था। जून में खनन उत्पादन में 23.1 व बिजली उत्पादन में 8.3 फीसदी वृद्धि हुई।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed