फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lockdown 4.0 Rules News in Hindi: Restrictions in Lockdown can only remain in hotspot areas

Lockdown 4.0 में महज हॉटस्पॉट इलाकों तक ही रह सकता है प्रतिबंध, युद्धस्तर पर शुरू होगा काम

Thu, 14 May 2020 10:47 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 14 May 2020 10:47 AM IST
विज्ञापन
Lockdown 4.0 Rules News in Hindi: Restrictions in Lockdown can only remain in hotspot areas
Lockdown 4.0 में महज हॉटस्पॉट इलाकों तक ही रह सकता है प्रतिबंध - फोटो : अमर उजाला

लॉकडाउन का चौथा चरण महज हॉटस्पॉट इलाकों तक ही सीमित किया जा सकता है। तीसरा चरण 17 मई को खत्म हो रहा है। बाद की रणनीति पर बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन सहित कई वरिष्ठ मंत्रियों के साथ चर्चा की। 

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, ज्यादातर मंत्रियों ने लॉकडाउन को पूरे जिले में लागू करने के बजाय हॉटस्पॉट के तौर पर चिह्नित इलाकों तक सीमित करने पर सहमति जताई। हालांकि, संक्रमण कई हिस्सों में होने पर पूरे जिले में लॉकडाउन लागू होगा।
विज्ञापन


गृह राज्य लौटे श्रमिकों को तत्काल रोजगार देने के लिए मनरेगा व सड़क प्रोजेक्ट आदि में तेजी लाने का भी फैसला किया गया। एक मंत्री के मुताबिक, योजना धीरे-धीरे देश में उत्पादन इकाइयों को शुरू करनेे की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
  • सार्वजनिक परिवहन बहाली पर सहमति

बैठक के दौरान महानगरों में सैनिटाइजेशन और सोशल डिस्टेंसिंग के साथ सार्वजनिक परिवहन शुरू करने पर भी सहमति बनी। सरकार सीमित संख्या में रेल सेवा बहाल कर चुकी है और हवाई सेवा भी चालू करने की घोषणा की जा चुकी है। सूत्रों के मुताबिक, बैठक में रेल सेवा को जल्द ही सामान्य स्तर पर बहाल करने की तैयारी शुरू करने का निर्देश दिया गया। यह भी तय किया गया है कि विभिन्न महानगरों की स्थिति को देखते हुए बस और टैक्सी सेवा शुरू करने की भी इजाजत दी जाए।

  • सरकार के एक साल के कार्यकाल पर चर्चा

मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला वर्ष 30 मई को पूरा हो रहा है। इसकी तैयारी पर भी चर्चा हुई। सूत्रों के मुताबिक, पहले साल की उपलब्धियों के रूप में कोरोना संकट के बीच उठाए राहत उपायों की व्यापक  प्रचार की रणनीति बनी। सरकार के स्तर पर उपलब्धियों का बुकलेट छापने की रणनीति बनाई गई थी।



सूचना प्रसारण मंत्रालय को बुकलेट छापने की जिम्मेदारी देते हुए कहा गया था कि इसमें अनुच्छेद 370 हटाने, नागरिकता संशोधन कानून लागू करने जैसी उपलब्धियों का विस्तृत वर्णन किया जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed