फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Resolution of making 'India of dreams' till 2022 in BJP National Executive Meeting

भाजपा ने 2022 तक 'सपनों का भारत' बनाने का लिया संकल्प

Sun, 09 Sep 2018 05:39 PM IST
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 09 Sep 2018 05:39 PM IST
विज्ञापन
Resolution of making 'India of dreams' till 2022 in  BJP National Executive Meeting
Prakash Javadekar (Photo credit- ani)

भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के दूसरे दिन रविवार को गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने एक राजनीतिक प्रस्ताव पेश किया। प्रस्ताव को कार्यकारिणी की मंजूरी मिल गई। इस प्रस्ताव में पीएम मोदी की नीतियों को जनता के लिए हितकारी बताते हुए साल 2022 तक प्रधानमंत्री के 'सपनों का भारत' को हकीकत में तब्दील करने का संकल्प लिया गया है। बैठक में विपक्ष को नेता, नीति और रणनीति से विहीन बताते हुए अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव में भारी जीत का दावा भी किया गया।  

विज्ञापन

 

दिल्ली के अंबेडकर भवन में चल रही बैठक के दूसरे दिन की गतिविधियों के बारे में जानकारी देते हुए मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि रविवार को कार्यकारिणी की शुरुआत 'चलो जीते हैं' नाम की एक लघु फिल्म दिखाने के साथ हुई। 

विज्ञापन


जो पीएम नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित थी, जिसमें विवेकानंद के जीवन से प्रभावित एक बालक राष्ट्र को बदलने का संकल्प लेकर आगे बढ़ता है। इसके बाद देश में भाजपा के संगठन विस्तार को लेकर जानकारी दी गई।  इसके बाद गृहमंत्री राजनाथ सिंह के प्रस्ताव पर चर्चा हुई। प्रस्ताव पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और भाजपा नेता अविनाश राय खन्ना ने अपने विचार रखे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

2022 तक पीएम के सपनों के भारत को बनाएंगे हकीकत

जावड़ेकर के मुताबिक पार्टी ने साल 2022 तक भारत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों का भारत बनाने का संकल्प लिया है। यह ऐसा भारत होगा जहां जातिवाद, संप्रदायवाद और भ्रष्टाचार से पूरी तरह मुक्ति मिलेगी। लोगों के पास छत होगी और उनके पेट खाली नहीं होंगे।


उन्होंने कहा कि पार्टी को इस बात का पूरा विश्वास है कि केंद्र सरकार की जनहितकारी नीतियों पर चलते हुए वह 2022 तक ऐसे भारत का निर्माण करने में सफल होगी। किसानों के लिए बनाई गई नीतियों को सफल बताते हुए जावड़ेकर ने कहा कि पहली बार किसानों के लिए कृषि बीमा, मृदा और खाद-पानी पर विस्तृत नीति बनाई गई है जिसका असर किसानों के अच्छे हालात से मिल रहा है। 

 

सरकार के अगले लक्ष्य के बारे में बताते हुए जावड़ेकर ने कहा कि अब जनधन पार्ट-2 के तहत हर घर में एक खाता से हर वयस्क व्यक्ति के पास एक खाता होने की तरफ ध्यान दिया जाएगा। गरीब लोगों को पांच हजार की जगह 10 हजार के ओवर ड्राफ्ट की सुविधा दी जाएगी। उज्ज्वला योजना का भी विस्तार किया जाएगा और हर सिर के ऊपर एक छत देने की कोशिश की जाएगी।

 

पीएम की लोकप्रियता बढ़ी, अमित शाह ने किया कमाल

जावड़ेकर ने कहा कि प्रधानमंत्री की जनहितकारी नीतियों का प्रभाव है कि पूरे देश में पीएम की लोकप्रियता बढ़ी है। देश के साथ-साथ पूरी दुनिया में भारत का कद बढ़ा है और आम भारतीय का सिर गर्व से ऊंचा हुआ है। इसी के साथ भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने भी बेहद सराहनीय काम किया है। उनके कार्यकाल के पहले सिर्फ छह राज्यों तक सीमित भाजपा आज देश के 19 राज्यों में सत्ता में है। उसके 350 से ज्यादा सांसद और 1500 से अधिक विधायक हैं।

जावड़ेकर ने कहा कि यह प्रधानमंत्री मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह की जोड़ी की सफल नीतियों के कारण हुआ है। इसी के साथ उन्होंने इस बात का भी इशारा कर दिया है कि अमित शाह जनवरी के बाद एक बार फिर पार्टी अध्यक्ष का पद संभाल सकते हैं। 

 

मोदी हटाओ जैसी नकारात्मक सोच से ग्रस्त विपक्ष असरहीन

भाजपा नेता ने कहा कि विपक्ष उसके खिलाफ लामबंद होने की नाकामयाब कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा कि विपक्ष पूरी तरह से नीति, नेता और रणनीति से विहीन है। उसके पास जीत का जज्बा और कोई सकारात्मक सोच नहीं है। वह सिर्फ नरेंद्र मोदी को हटाने के एकमात्र नकारात्मक अभियान पर चल रही है। देश की जनता इस बात को समझती है और वह इस नकारात्मक सोच से प्रभावित नहीं होगी। 

 

महंगाई, पेट्रो पदार्थों कीमतों पर काटी कन्नी

इस सवाल पर कि क्या कार्यकारिणी की बैठक में महंगाई और रोज बढ़ते पेट्रोल की कीमतों पर कोई विचार किया गया, भाजपा नेता ने कहा कि यूपीए शासनकाल में महंगाई की दर 10 फीसदी से भी अधिक रही है, जबकि चार साल की मोदी सरकार में महंगाई की दर कभी भी पांच फीसदी तक भी नहीं पहुंची। इसके साथ ही 8.2% की विकास दर के साथ भारत पूरी दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था में एक बन चुकी है।

मोदी के कार्यकाल के पहले भारत दुनिया की नौंवीं अर्थव्यवस्था था जो हाल ही में फ्रांस को पछाड़ते हुए दुनिया की छठीं अर्थव्यवस्था बन चुका है। जल्दी ही आर्थिक मामलों में भारत पांचवीं वैश्विक ताकत भी बन सकता है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ मोदी की विकासपरक नीतियों के कारण हुआ है। 

 

आंतरिक सुरक्षा के बिना नहीं होता विकास

प्रकाश जावड़ेकर के मुताबिक यूपीए शासन में हर महीने कहीं न कहीं आतंकी हमला हुआ करता था, लेकिन जब से मोदी सरकार आई है, सुरक्षा बहुत मजबूत हुई है और एक-दो छुट-पुट घटनाओं के अलावा कहीं कोई आतंकी घटना नहीं घटी।

पूर्वोत्तर में त्रिपुरा-मेघालय से पूरी तरह और अरुणांचल प्रदेश से आंशिक तौर पर अफस्पा हटाया जा चुका है, असम पर भी इसके हटाने का विचार हो सकता है। जावड़ेकर ने कहा कि देश में नक्सलवाद कमजोर हुआ है। अपने पहले के हिसाब से अब यह एक तिहाई भी नहीं रह गया है। उन्होंने कहा कि बाकी नक्सलवाद की कमर भी जल्दी ही तोड़ दी जाएगी और देश इससे पूर्ण मुक्त होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed