मणिपुर में 12 कांग्रेस विधायकों का इस्तीफा, कहा- राहुल गांधी का अनुसरण कर रहे हैं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव में हार के बाद से कांग्रेस पार्टी में इस्तीफे का दौर जारी है। अब मणिपुर में कांग्रेस के 12 विधायकों ने संगठन के विभिन्न पदों से इस्तीफा दे दिया है। इन विधायकों का कहना है कि वह पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी का अनुसरण करते हुए इस्तीफा देने की बात कर रहे हैं।
मणिपुर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गाएखनगम ने बताया कि विधायकों ने इस्तीफा देते हुए कहा है कि उन्हें पार्टी से कोई परेशानी नहीं है, बल्कि वे तो केवल पार्टी के अध्यक्ष (राहुल गांधी) का अनुसरण कर रहे हैं। इन विधायकों के पास पार्टी के विभिन्न पदों की जिम्मेदारी है।
बता दें लोकसभा चुनाव में मिली हार की जिम्मेदारी लेते हुए राहुल गांधी ने कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफे की पेशकश की है। वहीं अगर मणिपुर की बात करें तो यहां की दोनों लोकसभा सीटों पर कांग्रेस को हार मिली है।
मामले पर गाएखनगम ने बताया, "कुछ नेताओं ने पार्टी से इस्तीफे की पेशकश की है लेकिन मैंने अभी तक पेपर नहीं देखे हैं... पार्टी को मजबूत करने के लिए राहुल जी ने अपने इस्तीफे की पेशकश की है। जिसके कारण हम भी प्रदेश स्तर पर उन्हीं का अनुसरण कर रहे हैं।" कई मीडिया रिपोर्ट में ये कहा जा रहा है कि राहुल अभी भी इस्तीफा देने पर अड़े हुए हैं। कहा जा रहा है कि राहुल ने कांग्रेस के दो वरिष्ठ नेताओं से अपना रिप्लेसमेंट खोजने तक को कह दिया है।
राहुल के इस्तीफे की पेशकश के बाद से ही पार्टी में इस्तीफे का दौर चल रहा है। असम से लेकर राजस्थान और मध्यप्रदेश तक कई नेता इस्तीफा देने की बात कह चुके हैं। अभी तक विभिन्न प्रदेशों के 13 वरिष्ठ नेताओं ने अपना इस्तीफा कांग्रेस अध्यक्ष के पास भेज दिया है।
उत्तर प्रदेश में पार्टी प्रमुख राज बब्बर, ओडिशा कांग्रेस अध्यक्ष निरंजन पटनायक और महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चव्हाण भी इस्तीफे की पेशकश कर चुके हैं। अपने इस्तीफे कांग्रेस अध्यक्ष को भेजने वालों में पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़, झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार और असम कांग्रेस अध्यक्ष रिपुन बोरा भी शामिल हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.