फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Residence of BJP spokesperson's ancestral home attacked again in Manipur

Manipur: भाजपा प्रवक्ता के पुश्तैनी घर पर दोबारा हमला, वाहन भी जलाया; सीएम बीरेन सिंह ने की घटना की निंदा

Sat, 31 Aug 2024 05:51 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 31 Aug 2024 05:51 PM IST
सार

Manipur: पुलिस ने बताया कि पिछले हफ्ते भी भाजपा प्रवक्ता के इस घर पर हमला हुआ था। चुराचांदपुर जिले के डिप्टी कलेक्टर धारुन कुमार एस ने जिला पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखा है और जांच कर रिपोर्ट देने का अनुरोध किया है।

विज्ञापन
Residence of BJP spokesperson's ancestral home attacked again in Manipur
एन बीरेन सिंह - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

मणिपुर के चुराचांदपुर जिले में शनिवार को अज्ञात हमलावरों ने प्रदेश भाजपा प्रवक्ता माइकल लामजथांग के पुश्तैनी घर को आग लगा दी। पुलिस के मुताबिक, तुइबोंग के पेनील गांव में स्थित इस घर के आंगन में खड़ी कार को भी आग लगा दी गई। पुलिस ने बताया कि पिछले हफ्ते भी इस घर पर हमला हुआ था। चुराचांदपुर जिले के डिप्टी कलेक्टर धारुन कुमार एस ने जिला पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखा है और जांच कर रिपोर्ट देने का अनुरोध किया है। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री बीरेन सिंह ने घटना की निंदा की
मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने घर पर बार-बार हो रहे हमले की कड़ी निंदा की। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, शांतिपूर्ण रैलियों के बहाने अक्सर हमारे लोगों (इस मामले में थादौ) को बार-बार निशाना एक गंभीर चिंता का विषय है। थादौ, कुकी समुदायों की सबसे बड़ी उप-जनजातियों में से एक है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

  
अज्ञात हथियारबंद हमलावरों ने हमला किया
मुख्यमंत्री ने कहा, ऐसे उकसावे के कृत्यों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हम सुनिश्चित करेंगे कि जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराया जाए। इसके अलावा, सुरक्षा की पर्याप्त व्यवस्था न करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, खतरों की पहले ही चेतावनियां दी गईं थीं। रविवार की रात को भी अज्ञात हथियारबंद हमलावरों ने भाजपा प्रवक्ता लामजथांग के घर पर हमला किया था और गोलीबारी की थी। तब मुख्यमंत्री सिंह ने इसे राज्य की एकता और अखंडता के लिए सीधी चुनौती करार दिया था। 


सिंह ने एक्स पर कहा था, थादौ समुदाय के नेता नेता और भाजपा प्रवक्ता लामजथांग के परिवार पर हमला और उनके घर को तोड़ना एक कायरतापूर्ण कृत्य है। मुख्यमंत्री ने कहा था कि वह कड़े शब्दों इन हमलों की निंदा करते हैं और दोषियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई शुरू करेंगे। लामजथांग के घर पर हमला उस समय हुआ था, जब कुछ घंटे पहले वह एक स्थानीय समाचार चैनल पर पैनल चर्चा में भाग लेने पहुंचे थे।

अलग प्रशासन की मांग को लेकर कुकी-जो समुदाय ने निकालीं रैलियां
मणिपुर में अपने लिए अलग प्रशासन की मांग के समर्थन में कुकी-जो समुदाय के लोगों ने शनिवार को राज्य में तीन रैलियां निकालीं। समुदाय के लोगों ने मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह की वायरल ऑडियो क्लिप का भी विरोध किया, जिसमें आपत्तिजनक टिप्पणियां की गई हैं। कुकी-जो समुदाय ने चुराचांदपुर के लेशांग, कांगपोकपी के कीथलमानबी और तेंगनोपाल के मोरेह में रैलियां निकालीं। चुराचांदपुर में 6 किमी लंबी रैली निकाली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed