{"_id":"5b8d538f42c792463b3b70c1","slug":"reserve-bank-of-india-buys-gold-after-a-gap-of-nine-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानिए रिजर्व बैंक के पास है कुल कितना सोना, नौ साल बाद हुई है बढ़ोतरी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
जानिए रिजर्व बैंक के पास है कुल कितना सोना, नौ साल बाद हुई है बढ़ोतरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 03 Sep 2018 09:00 PM IST
विज्ञापन
आरबीआई ने वित्त वर्ष 2017-18 में 8.46 टन सोना खरीदा है। लगभग नौ साल बाद केंद्रीय बैंक ने पहली बार सोना खरीदा है। एक रिपोर्ट से यह जानकारी सामने आई है। आरबीआई की 2017-18 की हालिया वार्षिक रिपोर्ट के मुताबिक, उसके पास 30 जून, 2018 को 566.23 टन सोना था, जबकि 30 जून, 2017 को यह 557.77 टन था। इस एक वर्ष में उसके भंडार में 8.46 टन सोने की बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
इससे पहले आरबीआई ने नवंबर 2009 में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष से 200 टन सोना खरीदा था। आरबीआई ने अपने स्वर्ण भंडार 566.23 टन में से 292.30 टन को नोट जारी करने वाले विभाग की संपत्ति के रूप में दिखाया है। शेष 273.93 टन सोना बैंकिंग विभाग की संपत्ति है।
विज्ञापन
बैंकिंग विभाग के सोने का कुल मूल्य 30 जून, 2018 को 11.12 फीसदी बढ़कर 69,674 करोड़ रुपये हो गया। इससे पहले 30 जून, 2017 को यह 62,702 करोड़ रुपये था। आरबीआई अक्सर सोना नहीं खरीदता है, इसलिए यह खरीद बेहद अहम मानी जा रही है।
विज्ञापन