फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Reservation for general violate the rights of SC, ST and OBC, says Lalu Yadav

एससी, एसटी, ओबीसी के अधिकारों पर हमला है सामान्य वर्ग को आरक्षण: लालू

Thu, 07 Feb 2019 06:03 PM IST
अमित मंडल न्युज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्युज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: अमित मंडल Updated Thu, 07 Feb 2019 06:03 PM IST
विज्ञापन
Reservation for general violate the rights of SC, ST and OBC, says Lalu Yadav
लालू प्रसाद यादव

राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने गुरूवार को सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए हाल में लागू दस प्रतिशत आरक्षण की कड़ी निंदा की। लालू यादव ने इस नए आरक्षण को ‘‘एससी, एसटी, ओबीसी के संवैधानिक अधिकारों पर बहुत घातक हमला’’ करार दिया।

विज्ञापन


लालू ने यह कड़ी टिप्पणी ऐसे दिन की जब उनके छोटे बेटे और राजनीतिक उत्तराधिकारी तेजस्वी यादव उत्तरी बिहार के दरभंगा से ‘बेरोजगारी हटाओ, आरक्षण बढाओ यात्रा’ शुरू कर रहे हैं। रैली अगले कुछ दिन में सुपौल और भागलपुर जिले में जाएगी।
विज्ञापन


राजद प्रमुख ने टि्वटर पर लिखा, 10 प्रतिशत आरक्षण एससी (अनुसूचित जाति), एसटी (अनुसूचित जनजाति) और ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) के संवैधानिक अधिकारों पर बहुत घातक हमला है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘‘यह जाति आधारित आरक्षण को खत्म करने की दिशा में पहला कदम है। 50 प्रतिशत आरक्षण की सीमा तोड़ी गई है तो सरकार एससी, एसटी और ओबीसी को उनकी जनसंख्या के अनुपात में आरक्षण क्यों नहीं बढ़ा रही है।’’ 

 
चारा घोटाले से जुड़े एक मामले में एक साल से अधिक समय से जेल में बंद राजद प्रमुख ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से टिप्पणियां कीं। इसे उनके करीबी संचालित करते हैं। लालू ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर ‘आरक्षण खत्म करने की भाजपा की साजिश’ में संलिप्त होने का आरोप लगाया।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed