फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Research: El Niño will be predicted one and a half year in advance, will save from disaster

शोध: डेढ़ साल पहले होगी अल नीनो की भविष्यवाणी, मौसम संबंधी आपदाओं की पूर्व सूचना देने का नया मॉडल विकसित

Sat, 06 Jul 2024 06:43 AM IST
मेघा झा अमर उजाला नेटवर्क
अमर उजाला नेटवर्क Published by: मेघा झा Updated Sat, 06 Jul 2024 06:43 AM IST
सार

शोधकर्ताओं ने एक ऐसा मॉडल विकसित किया है जो अल नीनो दक्षिणी दोलन (ईएनएसओ) जैसी घटनाओं का 18 माह पहले ही पूर्वानुमान लगा लेगा। 

विज्ञापन
Research: El Niño will be predicted one and a half year in advance, will save from disaster
शोध प्रतीकात्मक - फोटो : ani

विस्तार

जलवायु और चरम मौसम संबंधि आपदाओं के खतरो को टालने में अब कामयाबी हासिल हो सकेगी। दरअसल शोधकर्ताओं ने एक ऐसा मॉडल विकसित किया है जो अल नीनो दक्षिणी दोलन (ईएनएसओ) जैसी घटनाओं का 18 माह पहले ही पूर्वानुमान लगा लेगा। 
विज्ञापन


यह महत्वपूर्ण उपलब्धि मानोआ में हवाई विश्वविद्यालय के महासागर और पृथ्वी विज्ञान और प्रौद्योगिकी स्कूल (एसओईएसटी) के शोधकर्ताओं ने प्राप्त की है। अध्ययन से जुड़े निष्कर्ष नेचर पत्रिका में प्रकाशित हुए हैं। शोधकर्ताओं ने नए मॉडल को विस्तारित नॉनलीनियर रिचार्ज ऑसिलेटर (एक्सआरओ) मॉडल नाम दिया गया है। शोधकर्ताओं के अनुसार यह मॉडल अल नीनो के भौतिकी और वैश्विक महासागरों में अन्य जलवायु पैटर्न के साथ आंतरिक क्रियाओं पर प्रभावी ढंग से काम करता है। इस मॉडल से 16 से 18 महीने पहले तक सटीक पूर्वानुमान हासिल हुए हैं। 
विज्ञापन


ईएनएसओ के पूर्वानुमान मापने में पहली बार सफलता मिली
शोधकर्ताओं का कहना है कि एआई मॉडल की प्रकृति के विपरीत हमारा एक्सआरओ मॉडल भूमध्यरेखीय प्रशांत और उष्णकटिबंधीय प्रशांत के बाहर अन्य जलवायु पैटर्न के साथ इसकी आंतरिक क्रियाओं के बारे में पारदर्शी है। इसके अलावा उष्णकटिबंधीय प्रशांत, उष्णकटिबंधीय हिंद महासागर और अटलांटिक की शुरुआती अवस्थाएं अलग अलग मौसमों में ईएनएसओ के पूर्वानुमान को बढ़ाती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वैश्विक जलवायु मॉडल की अगली पीढ़ी के लिए बनेगा रास्ता
शोधकर्ताओं ने अपने निष्कर्ष में कहा है कि अल नीनो दक्षिणी दोलन (ईएनएसओ) भारत समेत पूरे एशिया, प्रशांत महासागर और अमेरिका में हवाओं, मौसम और समुद्र के तापमान में बदलाव लाने के लिए जाना जाता है। यह सूखे, बाढ़, फसलों की हानि और भोजन की कमी का कारण बनता है। इसके प्रभाव से अर्थव्यवस्थाएं तबाह हो जाती हैं। दुनिया ने वर्ष  2023 और मई 2024 में अल नीनो की घटना महसूस की।

 इसने दुनिया भर के मौसम, जलवायु, पारिस्थितिकी तंत्र और अर्थव्यवस्थाओं पर भारी असर डाला। ऐसे में शोधकर्ताओं का कहना है कि नया मॉडल वैश्विक जलवायु मॉडल की अगली पीढ़ी के लिए मार्ग प्रशस्त करेगा जिससे जलवायु में बदलाव के प्रभावों का पूर्वानुमान लगाने और उन्हें कम करने के हमारे नजरिए में सुधार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed