फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rescue work in the last phase: Indian people will be brought by two more planes, after this the mission of return from Afghanistan will complete

वायुसेना के विमान से 75 यात्री लाए जा रहे : बचाव कार्य अंतिम दौर में, जल्द पूरा होगा मिशन

Mon, 23 Aug 2021 04:43 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Mon, 23 Aug 2021 04:43 PM IST
सार

अफगानिस्तान से भारतीयों की वापसी का मिशन जल्द पूरा होने वाला है। दो और विमानों से भारतीयों की वापसी के बाद यह काम पूरा हो जाएगा। 
 

विज्ञापन
Rescue work in the last phase: Indian people will be brought by two more planes, after this the mission of return from Afghanistan will complete
अफगानिस्तान से भारतीय नागरिकों की वापसी में जुटा भारत - फोटो : Self

विस्तार

सोमवार को काबुल से भारतीय वायुसेना के एक और विमान से 75 अफगानी सिख व हिंदू भारत पहुंच रहे हैं। ये गुरु ग्रंथ साहिब की तीन प्रतियां भी भारत ला रहे हैं। अफगानिस्तान पर तालिबानियों के कब्जे के बाद वहां फंंसे भारतीयों को निकालने का मिशन जल्द पूरा होने वाला है। सूत्रों के अनुसार आजकल में दो विमानों से अफगानिस्तान में बचे भारतीयों व सहयोगियों को वापस ले आया जाएगा। इसके बाद शुरू में असंभव नजर आ रहा यह मिशन पूरा हो जाएगा।

विज्ञापन


भारत सरकार के सूत्रों ने सोमवार को बताया कि अफगानिस्तान में करीब 200 भारतीय और अटके हुए हैं। इंडियन वर्ल्ड फोरम के प्रेसीडेंट पुनीत सिंह चंडोक ने बताया कि संगठन विदेश मंत्रालय व वायुसेना के साथ समन्वय कर रहा है।  तालिबान ने 15 अगस्त् को काबुल पर कब्जा किया था। इसके साथ ही लग रहा था कि अब भारतीयों को वहां से निकालना मुश्किल होगा, लेकिन विदेश मंत्रालय ने बेहतर रणनीति के दम पर इस मिशन को पूरा करने में लगभग कामयाबी पा ली है। 
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री पुरी ने दी यह जानकारी
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने ट्वीट कर बताया कि वायुसेना के विमान से तीन गुरु ग्रंथ साहिब जी भी लाए जा रहे हैं। इस विमान में 46 अफगानी हिंदू व सिख व वहां फंसे कुछ अन्य भारतीयों को लाया जा रहा है। चंडोक के अनुसार विमान में 75 लोग सवार हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली लाए गए 146 यात्रियों में से दो कोरोना संक्रमित
इस बीच, रविवार देर रात से सोमवार अल सुबह तक चार विमानों से दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट लाए गए 146 यात्रियों में से दो यात्री कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उन्हें  क्वारंटाइन किया गया है। एक संक्रमित मेघालय का व दूसरा आंध्र प्रदेश का रहने वाला है।

अब तक छह विमानों से वापसी 
जल्द ही काबुल से दो और विमानों में से भारतीयों का लाया जाएगा। इसके बाद वहां से लाए गए कुल भारतीयों की संख्या 700 से ज्यादा हो जाएगी। 16 अगस्त से लेकर अब तक भारतीय वायुसेना और एअर इंडिया के कुल छह विमानों से काबुल से भारतीयों को लाया जा चुका है। 

आसान नहीं थी वापसी, जयशंकर व एनएसए जुटे रहे
काबुल से भारतीयों को सुरक्षित निकालकर लाना आसान नहीं था। कूटनीतिक और सुरक्षा के स्तर पर कई रणनीतियों पर  दांव-पेंच संभालने थे, जिसमें खुद सीधे तौर पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर के साथ ही राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार व उनके विभाग के बड़े अधिकारी भी इसमें जुटे रहे। 


इस तरह काबुल तक पहुंचे विमान
काबुल के हामिद करजई एयरपोर्ट तक भारतीय विमानों को पहुंचने के लिए पहले तुर्की की सेना और फिर तालिबान के घेरे को पार करके वहां पहुंचना पड़ा। काबुल एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद वहां मौजूद भीड़ से बचाते हुए अपने लोगों को सुरक्षित निकालना आसान नहीं था। तुर्की के सुरक्षाबलों की ओर से फायरिंग का भी सामना करना पड़ा। काबुल एयरपोर्ट पर भी अमेरिकी सेना बारीकी से प्रत्येक यात्री की जांच के बाद ही विमान में बैठने देने की इजाजत दे रही थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed