फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Republic day tableau uttar pradesh jammu kashmir include all jhankiyan on kartavya path culture religion showc

Republic Day Tableau: कर्तव्य पथ पर दिखी भारतीय संस्कृति, देखिए जम्मू कश्मीर से लेकर तमिलनाडु तक की झांकियां

Thu, 26 Jan 2023 05:56 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 26 Jan 2023 05:56 PM IST
सार

Republic Day Tableau: गणतंत्र दिवस की झांकी में 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 23 झांकियां प्रदर्शित की गईं। इन झांकियों में देश की संस्कृति, आर्थिक और सामाजिक तरक्की को दर्शाया गया। 

विज्ञापन
Republic day tableau uttar pradesh jammu kashmir include all jhankiyan on kartavya path culture religion showc
Republic Day tableau - फोटो : ANI

विस्तार

गणतंत्र दिवस के मौके पर कर्तव्य पथ पर भारतीय संस्कृति की अद्भुत छटा देखने को मिली। 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की झांकिया कर्तव्य पथ पर प्रदर्शित की गईं। इनमें धर्म, संस्कृति, तकनीक और अक्षय ऊर्जा की थीम पर आधारित झांकियां प्रदर्शित की गईं, जिन पर लोगों की निगाहें टिकी रहीं।   
विज्ञापन



विज्ञापन

Republic day tableau uttar pradesh jammu kashmir include all jhankiyan on kartavya path culture religion showc
Republic Day tableau - फोटो : ANI
उत्तराखंड की झांकी में वन्यजीवन, धार्मिक स्थलों को दर्शाया गया। उत्तराखंड की झांकी में जिम कार्बेट नेशनल पार्क में हिरण, मोर दिखाए गए। साथ ही जागेश्वर धाम को भी दर्शाया गया। इस झांकी में देवदार के पेड़ों को भी दर्शाया गया।

Republic day tableau uttar pradesh jammu kashmir include all jhankiyan on kartavya path culture religion showc
Republic Day tableau - फोटो : ANI
हरियाणा की झांकी गीता पर आधारित रही। जिसमें भगवान कृष्ण का विराट स्वरूप और कुरुक्षेत्र को दर्शाया गया। झांकी में रथ पर सवार भगवान कृष्ण गीता का उपदेश देते हुए दर्शाए गए। साथ ही भगवान कृष्ण का विराट रूप दिखाया गया। रक्षा मंत्रालय के अनुसार, झांकी में महाभारत काल के दृश्यों को दर्शाया गया। बता दें कि हर साल हरियाणा के कुरुक्षेत्र में  अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन किया जाता है। 
विज्ञापन

Republic day tableau uttar pradesh jammu kashmir include all jhankiyan on kartavya path culture religion showc
Republic Day tableau - फोटो : ANI
गुजरात की झांकी में अक्षय ऊर्जा पर फोकस किया गया। गणतंत्र दिवस पर कर्तव्य पथ पर निकाली गई गुजरात की झांकी में कच्छ की एंब्रॉयडरी, मिरर वर्क और अक्षय ऊर्जा उत्पादन को दर्शाया गया। गुजरात की झांकी में मोढेरा गांव को भी शामिल किया गया। बता दें कि मोढेरा देश का पहला गांव है, जो पूरी तरह से सौर ऊर्जा का इस्तेमाल करता है। झांकी के साथ चल रहे कलाकार गरबा करते नजर आए। 

Republic day tableau uttar pradesh jammu kashmir include all jhankiyan on kartavya path culture religion showc
Republic Day tableau - फोटो : ANI
पश्चिम बंगाल की झांकी में दुर्गा पूजा को थीम बनाया गया। बंगाल की झांकी में कलाकार ढाक और धनूची के साथ मां दुर्गा के सामने नमन करते दिखे, जिससे कर्तव्य पथ पर दुर्गा पूजा का मनोहारी दृश्य बन गया। बंगाल की झांकी में स्थानीय संस्कृति और कला को भी दर्शाया गया। बता दें कि बंगाल की दुर्गा पूजा को यूनेस्को की इंटेंजिबल कल्चरल हेरिटेज लिस्ट में भी शामिल किया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि झांकी में मां दुर्गा को महिला सशक्तिकरण के रूप में दर्शाया गया है। बीते साल केंद्र सरकार ने पश्चिम बंगाल की झांकी को प्रदर्शन की इजाजत नहीं दी थी, जिस पर विवाद भी हुआ था। 

Republic day tableau uttar pradesh jammu kashmir include all jhankiyan on kartavya path culture religion showc
Republic Day tableau - फोटो : ANI
गणतंत्र दिवस परेड में  लद्दाख की झांकी

Republic day tableau uttar pradesh jammu kashmir include all jhankiyan on kartavya path culture religion showc
Republic Day tableau - फोटो : ANI
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की झांकी की थीम नशा मुक्त भारत रही। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो, गृह मंत्रालय के अंतर्गत आता है। बता दें कि पहली बार एनसीबी की झांकी को गणतंत्र दिवस की झांकी में दिखाया गया है। झांकी में लोगों को नशे से दूर रहने की सलाह दी गई। गणतंत्र दिवस की झांकी में 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 23 झांकियां प्रदर्शित की गईं। इन झांकियों में देश की संस्कृति, आर्थिक और सामाजिक तरक्की को दर्शाया गया। 

Republic day tableau uttar pradesh jammu kashmir include all jhankiyan on kartavya path culture religion showc
Republic Day tableau - फोटो : ANI
जम्मू कश्मीर की झांकी में वन्य जीवन और अमरनाथ गुफा की थीम को दर्शाया गया। साथ ही झांकी के साथ चल रहे कलाकारों ने राज्य की समृद्ध संस्कृति को प्रस्तुत किया। 

Republic day tableau uttar pradesh jammu kashmir include all jhankiyan on kartavya path culture religion showc
Republic Day tableau - फोटो : ANI
गणतंत्र दिवस परेड के दौरान कर्तव्य पथ पर निकली केरल की झांकी

Republic day tableau uttar pradesh jammu kashmir include all jhankiyan on kartavya path culture religion showc
Republic Day tableau - फोटो : ANI
कर्नाटक की झांकी में नारी शक्ति को दर्शाया गया। जिसमें समाज की सेवा के लिए जीवन पर्यंत काम करने वाली महिलाओं को कर्नाटक की झांकी में शामिल किया गया। 

Republic day tableau uttar pradesh jammu kashmir include all jhankiyan on kartavya path culture religion showc
Republic Day tableau - फोटो : ANI
गणतंत्र दिवस परेड में झारखंड की झांकी

Republic day tableau uttar pradesh jammu kashmir include all jhankiyan on kartavya path culture religion showc
Republic Day tableau - फोटो : ANI
उत्तर प्रदेश की झांकी में अयोध्या और प्रदेश की ऋषि परंपरा को थीम बनाया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed