{"_id":"5c4bd0dfbdec2229d2396dcd","slug":"republic-day-swat-women-commandos-mobile-hit-teams-are-deployed-in-delhi-for-security","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणतंत्र दिवस: धरती से आसमान तक सुरक्षा के हैं कड़े इंतजाम, चप्पे-चप्पे पर तैनात हैं सुरक्षाकर्मी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गणतंत्र दिवस: धरती से आसमान तक सुरक्षा के हैं कड़े इंतजाम, चप्पे-चप्पे पर तैनात हैं सुरक्षाकर्मी
Sat, 26 Jan 2019 08:45 AM IST
अनिल पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अनिल पांडेय
Updated Sat, 26 Jan 2019 08:45 AM IST
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश आज 70वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। ऐसे में सुरक्षा को चाक-चौबंद रखने के लिए राजधानी में स्वात महिला कमांडो, मोबाइल हिट टीम, स्नाइपर्स को तैनात किया गया है। यानी जमीन से लेकर आसमान तक कड़ी सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। केंद्रीय दिल्ली में सात स्तरों की सुरक्षा की गई है। इसमें लुटियंस की तरफ जाने वाले रास्तों पर काफी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था है। इन जगहों पर सिक्योरिटी बैरियर लगाए गए हैं।
विज्ञापन
चाणक्यपुरी के होटल में ठहरे देशों के प्रमुखों की सुरक्षा के लिए दिल्ली पुलिस को भी सावधान रहने को कहा गया है। इस तरफ आने वाले रास्तों पर आम लोगों के लिए ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया है। जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) के दो संदिग्ध सदस्यों को गुरुवार को गिरफ्तार किया गया था। यह संदिग्ध 70वें गणतंत्र दिवस के मौके पर राजधानी को दहलाने की योजना बना रहे थे। दिल्ली को हाई सिक्योरिटी कवर में रखा गया है ताकि किसी भी तरह की अवांछनीय घटना या आतंकी घटना को रोका जा सके।
विज्ञापन
पुलिस ने कहा कि जेईएम के गिरफ्तार आतंकियों ने लाजदपत नगर मार्केट, हज मंजिल, तुर्कमान गेट, पहाड़गंज, इंडिया गेट और पूर्वी दिल्ली के आईजीएल गैस पाइपलाइन को अपना टारगेट बताया था। दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति साइरिल रामफोसा इस साल हमारे मुखिय अतिथि हैं। वह दक्षिण अफ्रीका के दूसरे ऐसे राष्ट्रपति हैं जो गणतंत्र दिवस पर हमारे विशिष्ट अतिथि बने हैं।
विज्ञापन
नई दिल्ली के पुलिस उपायुक्त मधुर वर्मा ने कहा कि शहर में बहुस्तरीय सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। राजपथ में सीसीटीवी के साथ ही चेहरा पहचानने वाले कैमरे भी लगाए गए हैं। स्वात टीम को पिछले साल पिछले साल अगस्त में औपचारिक रूप से शामिल किया गया था। स्वात इकाई की 36 महिला कमांडो भी सुरक्षा प्रबंधों का हिस्सा होंगी। एनएसजी कमांडो के साथ पराक्रम वैन सामरिक रुप से महत्वपूर्ण स्थलों पर गश्त कर रहे हैं।