{"_id":"65b1e5cb0faba9e7b10b28b5","slug":"republic-day-parade-updates-indian-air-force-shared-a-video-of-behind-the-scene-2024-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Republic Day: भारतीय वायुसेना का 'बिहाइंड द सीन', गणतंत्र दिवस परेड से एक दिन पहले IAF ने जारी किया वीडियो","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Republic Day: भारतीय वायुसेना का 'बिहाइंड द सीन', गणतंत्र दिवस परेड से एक दिन पहले IAF ने जारी किया वीडियो
Thu, 25 Jan 2024 10:15 AM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता महतो
Updated Thu, 25 Jan 2024 10:15 AM IST
सार
गणतंत्र दिवस परेड के लिए भारतीय वायुसेना ने एक वीडियो जारी करते हुए 'बिहाइंड द सीन' की एक झलक पेश की है। इस दौरान उन्होंने बताया कि इस बार परेड में कुल 54 एयरक्राफ्ट हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन
भारतीय वायुसेना
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गणतंत्र दिवस के परेड में भारतीय वायुसेना के कुल 51 एयरक्राफ्ट हिस्सा लेंगे, जिसमें 29 लड़ाकू विमान, आठ परिवहन विमान और 13 हेलीकॉप्टर शामिल रहेंगे। इन सभी एयरक्राफ्ट को छह अलग-अलग बेस से संचालित किया जाएगा। गणतंत्र दिवस के एक दिन पहले भारतीय वायुसेना ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें उन्होंने पर्दे के पीछे की एक झलक दिखाई है।
भारतीय वायुसेना ने जारी किया वीडियो
सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करते हुए भारतीय वायुसेना ने कहा, 'यह साल का वह समय है, जब 54 एयरक्राफ्ट कर्तव्य पथ पर अपना प्रदर्शन दिखाएंगे। यह इसकी एक छोटी सी 'बिहाइंड द सीन' बीटीएस झलक है।'
बता दें कि राजधानी दिल्ली के कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड का फुल ड्रेस फाइनल रिहर्सल पूरा हो चुका है। इस साल गणतंत्र दिवस का कार्यक्रम महिलाओं पर केंद्रित है। पहली बार भारतीय सेना की आर्टिलरी रेजिमेंट में शामिल होने वाली पांच महिला अधिकारियों में से चार इस साल गणतंत्र दिवस परेड में हिस्सा ले रही हैं। इसमें लेफ्टिनेंट दीप्ति राणा, अनिका सेवदा, आद्या झा और सीएच एनोनी शामिल हैं।
महिला फाइटर पायलट भी परेट में शामिल
इस साल के परेड में महिला फाइटर पायलटों को भी गणतंत्र दिवस परेड में शामिल किया गया है। इस परेड में 48 महिला अग्निवीर भी हिस्सा ले रहीं है। परेड के दौरान स्वदेशी हथियार जैसे एलसीएच प्रचंड हेलीकॉप्टर, पिनाका मल्टी बैरल रॉकेट लॉन्चर और एंटी टैंक मिसाइल नाग का प्रदर्शन किया जाएगा। मेड इन इंडिया हथियारों में टी-90 टैंक, बीएमपी-2 इंफेंट्री कॉम्बैट वाहन, ड्रोन जैमर्स, एडवांस्ड सर्वत्र ब्रिज, सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइलें और मल्टी फंक्शन रडार आदि का भी प्रदर्शन किया जाएगा।
गणतंत्र दिवस के लिए फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल किया गया है। इस कार्यक्रम को खास बनाने के लिए फ्रांसीसी सेना की एक टुकड़ी भी इसमें शामिल हो रही है। परेड में फ्रांसीसी वायुसेना की राफेल लड़ाकू विमान और मल्टीरोल टैंकर ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट का भी प्रदर्शन किया जाएगा।

#WATCH | Indian Air Force tweets, "It's that time of the year again when 54 aircraft will converge over Kartavya Path. Flying at varying altitudes and speeds, they are channelled into a highly synchronised and seamless continuum. This is a short 'Behind the Scene BTS peek at the… pic.twitter.com/fBcIO3IF6S
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) January 25, 2024