फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   republic day parade include french india nepal origin members all women contingent big points

Republic Day: परेड में शामिल होंगे भारतीय मूल के फ्रांसीसी सैनिक, पहली बार महिला टुकड़ी करेगी मार्च

Tue, 23 Jan 2024 03:53 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 23 Jan 2024 03:53 PM IST
सार

मेजर जनरल सुमित मेहता ने बताया कि परेड 26 जनवरी को सुबह साढ़े दस बजे से विजय चौक से कर्तव्य पथ पर होगी। परेड के कमांडर दिल्ली के एरिया कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल भवनीश कुमार होंगे।

विज्ञापन
republic day parade include french india nepal origin members all women contingent big points
परेड की जानकारी देते मेजर जनरल सुमित मेहता - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय सेना के मेजर जनरल सुमित मेहता ने मंगलवार को गणतंत्र दिवस परेड के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पहली बार सभी महिला सैनिकों वाली सैन्य टुकड़ी कर्तव्य पथ पर मार्च करेगी। मेजर जनरल सुमित मेहता ने बताया कि इस बार गणतंत्र दिवस परेड पूरी तरह से महिला केंद्रित होगी और इसकी थीम 'विकसित भारत' और 'भारत- लोकतंत्र की मातृका' होगी। 
विज्ञापन


पहली बार महिला सैनिकों की टुकड़ी करेगी कर्तव्य पथ पर परेड
मेजर जनरल सुमित मेहता ने बताया कि परेड 26 जनवरी को सुबह साढ़े दस बजे से विजय चौक से कर्तव्य पथ पर होगी। परेड के कमांडर दिल्ली के एरिया कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल भवनीश कुमार होंगे। पहली बार परेड में सभी महिला सैनिकों वाली सैन्य टुकड़ी शामिल होगी, जिसमें तीनों सेनाओं की महिला सैनिक शामिल होंगी। इस टुकड़ी में आर्मी की मिलिट्री पुलिस की सैनिक और वायुसेना और नौसेना की महिला सैन्य कर्मियों को शामिल किया गया है। 
विज्ञापन


फ्रांस की सैन्य टुकड़ी होगी आकर्षण का केंद्र
सुमित मेहता ने बताया कि परेड में परमवीर चक्र विजेता कैप्टन योगेंद्र यादव और सूबेदार मेजर संजय कुमार भी शामिल होंगे। गणतंत्र दिवस परेड में फ्रांस की सैन्य टुकड़ी भी शिरकत करेगी। इस टुकड़ी की खास बात ये होगी कि इसमें भारतीय और नेपाल मूल के फ्रांसीसी सैनिक शामिल होंगे। साथ ही फ्रांस के दो राफेल एयरक्राफ्ट और एक रिफ्यूल एयरक्राफ्ट फ्लाईपोस्ट करेंगे। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रां गणतंत्र दिवस परेड में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वायुसेना के 51 विमान करेंगे फ्लाइपास्ट 
परेड में सेना के कई आधुनिक वाहनों जैसे टेरैन व्हीकल, लाइट स्पेशलिस्ट व्हीकल, स्पेशल मॉबिलिटी व्हीकल को भी शामिल किया जाएगा। साथ ही एएलएच ध्रुव, रुद्र और एलसीएच प्रचंड भी फ्लाइपास्ट में हिस्सा लेंगे। वायुसेना के 51 विमान, जिनमें लड़ाकू विमान, ट्रांसपोर्ट विमान भी फ्लाइपास्ट में शामिल होंगे। खास बात ये है कि इन विमानों की 15 पायलट महिलाएं होंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed