फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   republic day parade 2021 Indian air force women pilots make history at republic day parade

गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल होकर इन दो महिला पायलटों ने रचा इतिहास

Tue, 26 Jan 2021 02:48 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Tue, 26 Jan 2021 02:48 PM IST
विज्ञापन
republic day parade 2021 Indian air force women pilots make history at republic day parade
फ्लाइट लेफ्टिनेंट भावना कांत - फोटो : ANI

इस बार गणतंत्र दिवस के परेड में फ्लाईपास्ट में हिस्सा लेकर दो महिला पायलटों ने इतिहास रच दिया है। 29 साल की फ्लाइट लेफ्टिनेंट भावना कांत पहली महिला पायलट बनी हैं, जिन्होंने गणतंत्र दिवस की परेड में हिस्सा लिया। भावना वायुसेना की झांकी का हिस्सा बनीं।

विज्ञापन


इस झांकी में लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट, लाइट कॉम्बैट हेलिकॉप्टर और सुखोई-30 एयरक्राफ्ट शामिल किया गया था। जबकि फ्लाइट लेफ्टिनेंट स्वाति राठौड़ पहली महिला बनीं, जिन्होंने राजपथ के ऊपर हुए फ्लाईपास्ट में हिस्सा लिया। स्वाति राठौड़ ने एमआई-17 वी5 हेलिकॉप्टर को उड़ाया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


मौजूदा समय में फ्लाइट लेफ्टिनेंट भावना कांत राजस्थान के एयरबेस में तैनात हैं और वो मिग-21 बाइसन फाइटर जेट को उड़ाती हैं। यह वही विमान है, जिसे विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान ने इस्तेमाल कर पाकिस्तान के एफ-16 को उड़ाया था। साल 2016 में अवनी चतुर्वेदी और मोहाना सिंह के साथ भावना कांत पहली महिला फाइटर पायलट बनी थीं और नवंबर 2017 में भावना ने फाइटर स्क्वाड्रन ज्वाइन किया।

मई 2019 में भावना कांत कॉम्बैक्ट मिशन क्वालीफाई करने वाली पहली महिला पायलट बनीं। भावना कांत ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि वो बचपन से टीवी पर गणतंत्र दिवस की परेड देख रही है, इस परेड में हिस्सा लेना उनके लिए गर्व की बात है।भावना कांत ने बताया कि अभी वो मिग-21 बाइसन फाइटर जेट उड़ाती हैं लेकिन उनकी इच्छा सुखोई और राफेल जेट विमान उड़ाने की भी है। 

नौ मार्च 2020 को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने फ्लाइट लेफ्टिनेंट भावना कांत को नारी शक्ति से सम्मानित किया था। इसी तरह स्वाति राठौड़ ने भी छोटी उम्र में ही एनसीसी एयर विंग ज्वाइन कर लिया था। इस दौरान स्वाति राठौड़ को गोल्ड मेडल भी मिला था।


2013 में स्वाति ने भारतीय वायुसेना के कॉमन एडमिशन टेस्ट के लिए अप्लाई किया। टेस्ट पास करने के बाद उन्हें इंटरव्यू के लिए बुलाया गया। इंटरव्यू के लिए देश भर से 200 महिलाएं आई थीं, जिनमें से 98 महिलाओं को स्क्रीनिंग के लिए चुना गया था। स्क्रीनिंग के बाद पांच छात्राओं को चुना है, जिनमें से एक स्वाति राठौड़ भी थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed