फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Republic Day: Padma Vibhushan, Padma Bhushan and Padma Shri awards are announced

पद्म पुरस्कारों का ऐलान, संगीतकार इलैया राजा और गुलाम मुस्तफा सहित इन हस्तियों को मिलेगा सम्मान

Fri, 26 Jan 2018 08:36 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 26 Jan 2018 08:36 PM IST
विज्ञापन
Republic Day: Padma Vibhushan, Padma Bhushan and Padma Shri awards are announced
Padma Awards

प्रख्यात संगीतकार तमिलनाडु के इलैयाराजा और कर्नाटक के गुलाम मुस्तफा खान को कला और संगीत के क्षेत्र में देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा। भारत सरकार की ओर से गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कारों की घोषणा कर दी गई। इस बार भी किसी को भारत रत्न नहीं दिया गया है।

विज्ञापन


हालांकि खेल मंत्रालय की ओर से दद्दा ध्यानचंद के नाम की सिफारिश देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान के लिए की गई थी। तीन लोगों को पद्म विभूषण से नौ को पद्म भूषण से और 73 हस्तियों को पद्म श्री से सम्मानित किए जाने की घोषणा गृह मंत्रालय की ओर से की गई है। पद्म विभूषण हासिल करने वाले तीसरी हस्ती साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले परमेश्वरन परमेश्वरन हैं। कुल 14 महिलाओं को इस बार पद्म पुरस्कार दिया जा रहा है। तीन हस्तियों को मरणोपरांत और विदेशी, अप्रवासी भारतीयों में यह सम्मान हासिल करने वालों में कुल 16 लोग हैं।  
विज्ञापन



इलैया राजा को सदमा, थेवर मगन, अंजलि, गुरू, नायगन जैसी फिल्मों में संगीत देने के अलावा इस क्षेत्र में अपार कार्य के लिए जाना जाता है। सिर्फ देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी उनके संगीत की धूम मानी जाती है। खास बात यह है कि लंबे समय से पद्म भूषण की बाट जोह रहे भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और 16 बार के स्नूकर और बिलियर्ड्स वर्ल्ड चैंपियन पंकज आडवाणी को देश के तीसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान दिए जाने की घोषणा कर दी गई है। मैथिल गायिका शारदा सिन्हा को भी पद्म भूषण से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पब्लिक अफेयर्स के लिए रूस के अलेक्जेंडर कादकिन को मरणोपरांत पद्म भूषण दिया जा रहा है। एक्टर मनोज जोशी, इस बार अमेरिका में 22 साल बाद वर्ल्ड चैंपियन बनने वाले वेटलिफ्टर मीराबाई चानू, चार सुपर सीरीज खिताब जीतने वाले किदांबी श्रीकांत को भी पद्म श्री दिया जाएगा। गीता का उर्दू में अनुवाद करने वाले कवि अनवर जलालपुरी और 1972 में पैरालंपिक में गोल्ड जीतने वाले मुरलीकांत पेटकर का नाम भी पद्म श्री पाने वालों की सूची में है। 

पद्म विभूषण 
1. इलैयाराजा- कला और संगीत के क्षेत्र में  (तमिलनाडु)
2. गुलाम मुस्तफा खान-  कला और संगीत  (महाराष्ट्र)
3. परमेश्वरन परमेश्वरन - साहित्य और शिक्षा (केरल)

पद्म भूषण 
1. महेंद्र सिंह धोनी - स्पोर्ट्स-क्रिकेट (झारखंड)
2. फिलिपोस मार क्रिसोस्टम - अध्यात्म (केरल)
3. पंकज आडवाणी - स्पोर्ट्स-बिलियर्ड्स (कर्नाटक)
4. अलेक्जेंडर कदाकिन - पब्लिक अफेयर्स (मरणोपरांत- रूस)
5. रामचंद्रन नागास्वामी - अन्य (तमिलनाडु)
6. वेद प्रकाश नंदा - साहित्य एवं शिक्षा (अमेरिका)
7. लक्ष्मण पई - कला, पेंटिंग (गोवा)
8. अरविंद पारिखे - कला-संगीत (महाराष्ट्र)
9. शारदा सिन्हा - कला-संगीत (बिहार)

पद्मश्री
अरविंद गुप्ता - साहित्य और शिक्षा 
भज्जू श्याम - कला 
सुशांशु बिस्वास - सामाजिक कार्य
लक्ष्मी कुट्टी - मेडिसिन, स्नेक बाइट
एमआर राजगोपाल - मेडिसिन  
राजगोपालन वासुदेवन - विज्ञान और इंजीनियरिंग (इनोवेशन) 
सुभाषिनी मिस्त्री - सामाजिक कार्य
विजयलक्ष्मी नवनीत कृष्णन - साहित्य और शिक्षा 
सुलागत्ति नरसम्मा - चिकित्सा
यहींही ढोडेन - चिकित्सा 
रानी और अभय बांग- मेडिसिन 
 लेंटिना ठक्कर - सोशल वर्क 
रोमुलस वाइटैकर - वाइल्ड लाइफ संरक्षण
 संपत राम टेके - सोशल वर्क
 संदूक रुइत - मेडिसिन
भगीरथ प्रसाद त्रिपाठी 
एल. सुबादानी देवी 
 इब्राहिम सुतार मानस बिहारी वर्मा
अनवर जलाली 
 वी. नानाम्मल 
नोफ मारवाई 
सीताव्वा जोड्डाती 
मनोज जोशी 

विदेशी, एनआरआई श्रेणी की 16 हस्तियां सम्मानित

Republic Day: Padma Vibhushan, Padma Bhushan and Padma Shri awards are announced
पद्म पुरस्कार

विदेशी, एनआरआई, पीआईओ तथा ओसीआई श्रेणियों में 16 हस्तियों को पद्मश्री सम्मान दिए जाने का एलान हुआ है। इनमें नेपाल के नेत्र सर्जन संदूक रूइत, वियतनाम के बैडमिंटन खिलाड़ी न्गुयेन तियान थिएन, भारतीय अमेरिकी वेद प्रकाश नंदा भी शामिल हैं। आसियान देशों में जोस मा जोए (फिलीपींस), रामली बिन इब्राहिम (मलयेशिया), बोनलैप कियोकांगना (लाओस), टॉमी कोह (सिंगापुर), हुन मेनी (कंबोडिया) नूफ मरवई (सऊदी अरब), तोमियो मियोकामी (जापान), सोमदेत फ्रा महा (थाईलैंड), थांट मिंटयू (म्यांमार), आई न्योमैन नुआर्ता (इंडोनेशिया), मलई हाजी अब्दुल्लाह बिन मलई हाजी ओथमन (ब्रूनेई) तथा हबिबुल्लो राजाबो (ताजिकिस्तान) जैसी हस्तियों को यह सम्मान दिया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed