फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Republic Day: Gujarat's tableau wins the first prize in the 'Popular Choice' category

गणतंत्र दिवस: गुजरात की झांकी को मिला ‘पॉपुलर चॉइस’ में प्रथम स्थान, चार वर्ष में मिले 5 पुरस्कार

Fri, 30 Jan 2026 11:27 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: राहुल कुमार Updated Fri, 30 Jan 2026 11:27 PM IST
सार

77वें गणतंत्र पर्व के उपलक्ष्य में नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर आयोजित परेड में गुजरात की झाँकी को लगातार चौथी बार ‘पॉपुलर चॉइस श्रेणी’ में प्रथम स्थान प्राप्त करने के लिए शुक्रवार को विधिवत् रूप से ट्रॉफी एवं पुरस्कार प्रदान किए गए हैं।

विज्ञापन
Republic Day: Gujarat's tableau wins the first prize in the 'Popular Choice' category
गुजरात को प्रथम पुरस्कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

77वें गणतंत्र पर्व के अवसर पर नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर आयोजित परेड में गुजरात की झांकी को लगातार चौथी बार ‘पॉपुलर चॉइस श्रेणी’ में प्रथम स्थान का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है। शुक्रवार को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय रंगशाला शिविर में आयोजित समारोह में यह ट्रॉफी और प्रमाणपत्र विधिवत रूप से प्रदान किए गए।

विज्ञापन


केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पुरस्कार प्रदान किया। गुजरात राज्य की ओर से मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. विक्रांत पांडे और सूचना आयुक्त किशोर बचाणी ने ट्रॉफी स्वीकार की। इस अवसर पर गुजरात की झांकी से जुड़े कलाकारों और अधिकारियों की मौजूदगी रही। इस वर्ष की झांकी ‘स्वतंत्रता का मंत्र : वंदे मातरम’ विषय पर आधारित थी, जिसका निर्माण गुजरात सरकार के सूचना आयुक्त कार्यालय ने किया। 
विज्ञापन


झांकी निर्माण का समग्र कार्य सूचना आयुक्त किशोर बचाणी के दिशादर्शन में अपर सूचना निदेशक अरविंद पटेल, संयुक्त सूचना निदेशक डॉ. संजय कचोट और फिल्म प्रोडक्शन शाखा की उप निदेशक भावना वसावा की टीम ने किया। उल्लेखनीय है कि गुजरात को वर्ष 2024 में ‘जूरी चॉइस’ श्रेणी में भी पुरस्कार मिला था। इस तरह पिछले चार वर्षों में राज्य को कुल पांच राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त हो चुके हैं, जो गणतंत्र दिवस परेड में गुजरात की झांकियों की निरंतर सफलता को दर्शाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले वर्ष 2023 में नवीकरणीय ऊर्जा के अधिकतम् उपयोग के आह्वान को साकार करने में गुजरात की पहल के रूप में प्रस्तुत की गई ‘क्लीन ग्रीन एनर्जीयुक्त गुजरात’ झांकी को ‘पॉपुलर चॉइस श्रेणी’ में पुरस्कार प्राप्त हुआ था। इसके साथ शुरू हुई विजय परंपरा को आगे बढ़ाते हुए वर्ष 2024 में प्रस्तुत की गई गुजरात की ‘धोरडो : वर्ल्ड बेस्ट टूरिज्म विलेज’ थीम आधारित झाँकी ने ‘पॉपुलर चॉइस श्रेणी’ में पुरस्कार प्राप्त करने के साथ-साथ झाँकियों की श्रेष्ठता की चयन समिति की ‘जूरीस चॉइस’ श्रेणी में भी दूसरा स्थान प्राप्त किया। वर्ष 2025 में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन में गुजरात ने आधुनिक विकास की जो लंबी छलांग लगाई है, उसकी विकास गाथा तथा प्राचीन विरासत की झांकी दर्शाने वाली ‘अनार्तपुरथी एकतानगर सुधी – विरासतथी विकासनो अद्भुत संगम’ झांकी ने ‘पॉपुलर चॉइस पुरस्कार’ जीता। इसके बाद लगातार चौथे वर्ष इस श्रेणी में वर्ष 2026 का राष्ट्रीय पुरस्कार जीतकर गुजरात ने इतिहास रचा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed