{"_id":"5a6b00854f1c1ba0268b6842","slug":"republic-day-celebration-rare-tableau-pictures-and-modi-with-asean","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गणतंत्र दिवस: ऐसा पहली बार हुआ 69 सालों में, तस्वीरें देख अपने जज्बे को रोक नहीं पाएंगे","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
गणतंत्र दिवस: ऐसा पहली बार हुआ 69 सालों में, तस्वीरें देख अपने जज्बे को रोक नहीं पाएंगे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 26 Jan 2018 03:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज देशभर में 69वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 आसियान देशों के प्रधानमंत्रियों को एक साथ लाने में कामयाब हुए हैं। रिपब्लिक डे परेड की शुरुआत इंडिया गेट पर अमर जवान ज्योति से हुई है।
विज्ञापन
परेड में कई राज्यों की झांकी निकली तो पहली बार आल इंडिया रेडिया यानि आकाशवाणी की भी झांकी निकली। परेड में कई रोचक तस्वीरें भी सामने आई। हम आपको उन चुनिंदा तस्वीरें दिखा रहे हैं जिन्होंने सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) द्वारा प्रस्तुत झांकी इस बार गणतंत्र दिवस परेड का एक विशेष आकर्षण रही। इस झांकी में हिमालयी क्षेत्रों में बल द्वारा पेट्रोलिंग, बर्फ वाले क्षेत्र, पर्वतारोहण में बल की उपलब्धियां दिखाई गईं।
त्रिपुरा राज्य की झांकी में चकमा समुदाय ने विभिन्न परेड में त्रिपुरा की झांकी में हस्तशिल्प को दर्शाया गया। इस दौरान पारंपरिक नाच-गाना भी इस झांकी में देखने को मिला।
पहली बार आकाशवाणी (AIR) की झांकी को गणतंत्र दिवस में शामिल किया गया। झांकी में आजादी के बाद विभाजन की विभीषिका से जूझ रहे देश में भड़के सांप्रदायिक दंगों के समय राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के रेडियो पर प्रसारित संदेश से लेकर मन की बात में मोदी के संदेश राजपथ पर सुनाई दी।
आयकर विभाग की झांकी ने परेड में सबका मन मोह लिया। जिसमें नोटबंदी के बाद कालेधन के खिलाफ छेड़े गए अभियान की जानकारी दी गई।
बॉर्डर सिक्यॉरिटी फोर्स की महिलाकर्मी परेड के दौरान मोटरसाइकल ऐक्ट किया। इस दौरान देश की बेटियों ने अपनी ताकत पूरे देश को दिखाई। ऐसा पहली बार हुआ जब महिला बीएसएफ के महिला दल ने मोटरसाइकल ऐक्ट किया।